Connect with us

Neemuch

द्वादश ज्योर्तिलिंग की भव्य झांकी एवं शिवदर्शन प्रदर्शनी का लाभ 20 हजार से अधिक लोगों ने उठाया

Published

on

द्वादश ज्योर्तिलिंग की भव्य झांकी एवं शिवदर्शन प्रदर्शनी का लाभ 20 हजार से अधिक लोगों ने उठाया राजयोग पिरामिड में 5000 से अधिक लोगों ने मेडिटेशन का अभ्यास किया नीमच : 26 फरवरी, “शिव ही सर्व आत्माओं के परमपिता हैं.. शिव ही मंगलकारी, कल्याणकारी हैं… शिव के निराकार स्वरूप की ही आराधना एवं पूजन हर जाति एवं धर्म में अल्लाह, ईश्वर या गॉड के विभिन्न नाम रूप से की जाती है । भक्ति मार्ग का मूल ही शिव से प्रारंभ होता है जो कि वर्तमान समय के कल्याणकारी पुरूषोत्तम संगमयुग के शिव अवतरण काल पर आकर ज्ञान के स्वरूप में बदल जाता है, यही वो समय है जब स्वयं भू शिव परमात्मा अपने निराकार स्वरूप को साकार में स्थापित करते हैं जिसका यादगार स्वरूप शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है ।” उक्त रहस्य समझाते हुए ब्रहमाकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रहमाकुमारी सविता बहन ने महाशिवरात्रि पर्व के दो दिवसीय प्रात:कालीन विशाल सत्संग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । दो दिवसीय विशाल शिवरात्रि आयोजन में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंंह, डी.आई.जी. श्री राजीव रंजन कुमार, अति.जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.पी.शर्मा, विशेष न्यायाधीश श्री वार्ष्णेय सा., न.पा.अध्यक्ष श्री राकेश पप्पू जैन, पूर्व विधायक श्री नन्दकिशोर पटेल, उद्योगपति श्री डी.एस.चौरड़िया आदि के अलावा विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, अनेकानेक पार्षदगण, विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 20 हजार से अधिक लोग सम्मिलित हुए । इस अवसर पर 8 फीट उंचे विशाल मंच पर द्वादश ज्योर्तिलिंगम की विशाल एवं भव्य झांकी सजाई गई थी, जिसमें सुन्दर प्रकाश एवं ध्वनि की व्यवस्था की गई थी साथ ही शिव दर्शन प्रदर्शनी का आयोजन भी रखा गया था तथा राजयोग साधना पिरामिड में 50-50 लोगों के 100 से भी अधिक ग्रुप को मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया जिसका कुल मिलाकर 5000 से अधिक लोगों ने लाभ लिया तथा विशाल सद्भावना सभागार में विशाल स्क्रीन पर लगातार आध्यात्मिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया जिसका लाभ 8000 से भी अधिक लोगों ने लिया । इस वर्ष ब्रहमाकुमारी संस्थान के परिसर की विद्युत साज–सज्जा अब तक की सबसे भव्यतम सज्जा थी । श्री रघुनन्दन प्रसाद चौराहे से लेकर कलेक्टर निवास का चौराहा एवं किले वाली दरगाह से लेकर चारों और अति भव्य साज सज्जा की गई थी तथा ब्रहमाकुमारी संस्थान के श्वेत वस्त्रधारी स्वयं सेवक भी शिव ध्वजा हाथ में लेकर सभी को बड़े स्नेह एवं सम्मान से आमंत्रित कर समस्त आयोजन का मार्गदर्शन कर रहे थे तथा 20 से अधिक सरस्वती स्वरूपा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनों ने 20 हजार से अधिक भाई–बहनों का ज्ञान युक्त एवं तनावमुक्त जीवन शैली का ज्ञान मार्गदर्शन किया । इस समस्त आयोजन का इतना जबरदस्त आकर्षण था कि हजारों लोगों ने इन समस्त दृश्यों को सेल्फी ले लेकर अपने अपने मोबाईल कैमरों में कैद कर लिया । इस समस्त आयोजन की सफलता के पीछे ब्रह्माकुमारी संस्थान के 50 से अधिक समर्पित एवं निष्ठावान स्वयं सेवकों की अथक सेवा रही जिन्होंने प्रतिदिन 18-18 घण्टे सेवा देकर के हजारों लोगों को संतुष्ट किया । ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस समस्त परिसर का आकर्षण एवं आध्यात्मिक वातावरण इतना पवित्र और सुख शांति प्रदायक था कि हर बच्चा, बूढ़ा, युवा सभी यहां अपना अधिक समय व्यतीत करना चाहते थे, थके हुए लोगों के लिए विशेष बैठक व्यवस्थाएें भी प्रदान की गई थी । 20 से अधिक ब्रह्माकुमारी बहनों ने तो 20-20 घण्टा लगातार सेवाएें देकर इस आयोजन को अति सफल बनाया तथा अपने स्वहस्तों से निर्मित पवित्र प्रसाद का पुण्य लाभ भी हजारों लोगों तक पहुंचाया । महाशिवरात्रि पर्व के नीमच के इस विशाल आयोजन के साथ ही नीमच सिटी, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन, मल्हारगढ़ एवं पिपलिया मण्डी के ब्रह्माकुमारी केन्द्रों द्वारा भी विशाल आयोजन सम्पन्न किये गए और लगभग नीमच के समान ही प्रदर्शनी एवं प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम सम्पन्न किये, 80 से अधिक ग्रामीण केन्द्रों पर भी शिवध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । BRAHMAKUMARIS ‘Gyan Sagar’, Gyan Marg NEEMUCH – 458441 (M.P.) Ph. No. 07423 220676, M. 9424033402 E-Mail : [email protected] [email protected]

Advertisement

Neemuch

सी.आर.पी. के 2000 से अधिक जवानों व अधिकारियों को ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा

Published

on

By

शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी हमारे खून में हो – सविता दीदी

नीमच : दि. 29.8.26 ‘‘देश के प्रति मर मिटने की भावना तथा आंतरिक व बाहरी दुश्‍मनों से देशवासियों की रक्षा करना यही सी.आर.पी.एफ. के जवानों का प्रथम कर्तव्य है। शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी जैसी बातें हर देशवासी के खून में समाहित रहे और अपनी स्वरक्षा के साथ देश व समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सभी को अपनाना होगा ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सी.आर.पी.एफ. आरटीसी के नव प्रशिक्षणार्थी 2000 से अधिक जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति दीदी ने सभी जवानों से आव्हान किया कि ये अनमोल ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने से पूर्व सभी अपने अंदर उमंग-उत्साह के नये संस्कार धारण करें, जिससे हमारा अपना नया संसार स्वत: बन जाएगा और तनाव या डिप्रेशन हमारे आसपास भी नहीं फटकेगा । आपने सभी जवानों व अधिकारियों से आव्हान किया कि अपने अंर्तमन में झांककर उस किसी बुराई अथवा बुरी लत का आज दृढ़ प्रतिज्ञा कर त्याग करके यह रक्षासूत्र धारण करें जिससे सर्वशक्तिवान परमात्मा की रक्षा सदैव आपको मिलती रहे ।
आरटीसी के प्राचार्य डीआईजी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथि ब्रह्माकुमारी बहनों व साथियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया व आत्मस्मृति का तिलक लगवाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण किया । कमाण्डेंट श्री छुट्टन सिंह ने भी रक्षासूत्र पहना । कार्यक्रम की शुरूआत में असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री रामगोपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया ।
बी.के.सविता दीदी, श्रुति दीदी व साथी अन्य आठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहन भावना कस्तुरी व श्रीमती संदेश सेन के साथ मिलकर 2000 से अधिक जवानों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा एवं सभी का मुख मीठा कराया गया ।

Continue Reading

Neemuch

500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने रक्षासूत्र धारण कर जनसेवा का संकल्प लिया

Published

on

By


विधायक, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
नीमच : 28 अगस्त : ‘‘सामान्य तौर पर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच का पर्व मानकर मनाया जाता है किन्तु रक्षा सूत्र का सही अर्थ चैतन्य आत्मा की विकारों रूपी माया से रक्षा करने का कर्तव्य केवल एक परमात्मा का है । वही पतित पावन निराकार, स्वयं भू शिव वर्तमान समय विश्‍व परिवर्तन की वेला में सत्य गीता ज्ञान एवं राजयोग शिक्षण के माध्यम से आत्माओं की विषय विकारों से रक्षा करते हैं, इसी आध्यात्मिक स्वरूप का यादगार रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम स्थित सद्‌भावना सभागार में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
रक्षा बंधन का यह अलौकिक पर्व 28 अगस्त को नीमच जिले के सभी ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों पर ज्ञान योग मय वातावरण में मनाया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने वाले सभी ब्रह्मावत्सों व अन्य नागरिकों से अपनी किसी भी बुराई का त्याग कर अथवा किसी विशेष सद्‌गुण की धारणा का संकल्प दिलवाकर विशेष रूप से तैयार किया गया ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया । इस विशेष अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के नियमित साधक पति-पत्नि युगलों के बड़े समूह को सर्वप्रथम रक्षासूत्र पहनाया गया । इसके साथ ही 500 से अधिक अन्य ब्रह्मावत्सों व आगन्तुक नगर के अन्य नागरिकों को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया । प्रात: कालीन सत्र में सम्पन्‍न रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, आदित्य मालू, पार्षद दारासिंह, विनीत पाटनी, एसबीआई मैनेजर संदेश सैन, जम्बू कुमार जैन, विमल गोयल आदि सहित अनेक अन्य गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर आकर राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर सभी को दिव्य प्रसाद भी प्रदान किया गया ।

Continue Reading

Neemuch

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन

Published

on

By

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच : दि. 27.6.26, ‘‘राजयोग मेडिटेशन का निरंतर अभ्यास व दिव्य सत्संग निश्चित रूप से नशा मुक्त कर देता है, इसके प्रमाण स्वरूप सारे विश्वग में लाखों लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे की लत से छुटकारा पाया है । नीमच में भी नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत भर्ती होने वाले नशे के आदी रोगियों को निरंतर राजयोग मेडिटेशन से बहुत लाभ पहुंचा और वे नशा मुक्त होकर अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहतजिला पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्नव स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति एवं जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की ट्रेनर ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए चेताया ‍कि ‘‘न सिर्फ नशे के रोगियों पर हम ध्यान दें बल्कि जो आने वाली बाल व युवा पीढ़ी है इनको भी जागरूक करना होगा । हावर्ड युनिवर्सिटी की रिसर्च में यह पाया गया कि युवा पीढ़ी जल्दी नशे की और आकर्षित होती है, अत: इनको बचाने के सामाजिक उपायों के साथ साथ आध्यात्मिक उपाय भी नितांत आवश्यक हैं।’’ श्रुति बहन ने एक जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था को लिखे अपने एक पत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ‘‘ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक जागरूकता, मूल्य आधारित शिक्षा, ध्यान तथा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को देश भर के विद्यालयों, महा विद्यालयों, गांव-गांव में तथा समाज के हर समुदाय तक पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ब्रह्माकुमारीज़ के इस महान नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवकों तथा नागरिकों को सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch