Connect with us

Uncategorized

विश्व विदुषि बी.के.चक्रधारी दीदी आज नीमच में

Published

on

Uncategorized

ब्रह्माकुमारी संस्थान में पर्यावरण की रक्षा को ध्यान रख दीपावली मनाई गई

Published

on

By


नीमच व आसपास के तीन हजार से अधिक ब्रह्मावत्सों ने अलौकिक दीपावली मनाई
नीमच : ‘‘चैतन्य दीपराज, सर्वशक्तिवान, ज्योर्तिमय स्वरूप, परमपिता परमात्मा शिवबाबा द्वारा वर्तमान समय विश्‍व परिवर्तन के संधिकाल में चैतन्य आत्माओं में राजयोग एवं सत्य गीता ज्ञान की अलख जगाकर, सतयुगी स्वर्णिम दुनिया की स्थापना की जा रही है.. जिसमें विश्‍व महाराजन श्री लक्ष्मी-नारायण की ताजपोशी का अलौकिक पर्व दीपावली मनाया जा रहा है ।’’ उक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दीपावली पर्व पर प्रात: कालीन सत्र में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़, पावन धाम के विशाल सभागार में उपस्थित सैंकड़ों ब्रह्मावत्सों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये ।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने भी कार्यक्रम के प्रात:कालीन सत्र में सम्मिलित होकर ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि – ‘‘शांति की सुखद अनुभूति यहाँ ही हो सकती है । ये ब्रह्माकुमारी बहनें अपनी त्याग तपस्या से सबको सुख का रास्ता बताती हैं । इस अवसर पर विधायक परिहार ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नीमच बायपास पर निर्मित हो रहे एक लाख वर्गफीट से अधिक के ‘शिव मानसरोवर’ परिसर के पास से होकर गुजर रही कच्ची गिट्टी रोड को सीसी रोड बनाने की मंजूरी व बजट प्राप्त हो जाने की खुशखबरी सुनाकर सभी की वाह वाही.. बटोरी । उन्होंने बताया कि जल्दी ही सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा । इस हेतु ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया प्रभारी बी.के.सुरेन्द्र भाई ने विधायक का हार्दिक धन्यवाद दिया ।
ब्रह्माकुमारीज़ के नीमच उपक्षेत्रिय केन्द्र से सम्बन्धित नीमच, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन, मल्हारगढ़, पिपलिया मण्डी, नारायणगढ़ आदि ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्रों पर अमृतवेला 3.30 बजे से ही दीपावली पर्व का प्रारंभ हुआ तथा प्रात:कालीन सत्र में ही सभी स्थानों पर दीपावली के विशाल कार्यक्रम सम्पन्‍न हुए । विशेषकर नीमच में सभी सैंकड़ों ब्रह्मावत्सों ने दीप प्रज्‍जवलित किये व श्री लक्ष्मी-नारायण की सुंदर झांकी के सम्‍मुख ध्वनि प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प धारण किया तथा केवल फुलझड़ी तथा अनार चलाकर ही विधायक सहित सभी ने दीपावली मनाई ।
ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, ब्रह्माकुमारी दिव्या दीदी ने चैतन्य महादीप परमात्मा शिव को महाभोग स्वीकार करवाया तथा कार्यक्रम का संचालन राजयोगिनी बी.के.श्रुति दीदी ने किया, इस सु-अवसर पर संपूर्ण ज्ञानसागर परिसर की भव्य साज-सज्‍जा की गई थी । कार्यक्रम के अंत में नीमच सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सभी का आभार प्रदर्शन किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित ब्रह्मावत्सों को महाप्रसादी वितरित की गई ।

Continue Reading

Uncategorized

नीमच सबझोन के मनासा केन्द्र पर नवरात्रि समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्‍न

Published

on

By

नीमच (मनासा) : दि. 20.10.26 नवरात्रि का समापन मनासा केन्द्र पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्‍न हुआ.. इस अवसर पर 56 भोग का आयोजन रखा गया, जिसमें विभिन्‍न प्रकार के 56 भोग सुसज्‍जित कर प्रदर्शित किये गए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवदुर्गा के रूप में नौ कन्याओं रूही छाबड़ा, रूज़ल गुलाटी, रित वधवा, निर्वि सिंधवानी, दिव्यल छाबड़ा, हितिका छाबड़ा, हरलीन छाबड़ा, दितिया सिंधवानी तथा राधवी मलिक ने आकर्षक श्रृंगार किया तथा माँ दुर्गा के रूप में कु.रूही छाबड़ा ने काव्य सिंधवानी का महिषासुर राक्षस के रूप में वध किया । यह नृत्य ना‍टिका इस कार्यक्रम की सर्वश्रैष्ठ कृति रही । कु. परी सोनी ने आई गिरी नंदिनी.. गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सुमित्रा वधवा ने ले के पूजा की थाली.. पर नृत्य करके खूब तालियां बटोरी । कु. हिया छाबड़ा ने आयो रे शुभ दिन.. पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती कृष्णा ग्रोवर ने अपनी काव्य रचना द्वारा सब पर छाप छोड़ी। बालक काव्य सिंधवानी ने 56 भोग के गीत पर सर्वाधिक आकर्षक एकल नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे भरपूर सराहना मिली ।
इस अवसर पर नीमच सबझोन के निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई, सबझोन संचालिका बी.के.सविता दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.महानन्दा बहन, बी.के.श्रुति बहन सहित 24 ब्रह्माकुमारी बहनें भी उपस्थित थी । इन सभी को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन बी.के.शीतल बहन ने किया । अंत में सभी को 56 भोग प्रसादी का वितरण किया ।

Continue Reading

Uncategorized

नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Published

on

By

नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..
नीमच : दि. 19.10.26, ब्रह्माकुमारी संस्थान के पावन धाम स्थित सद्‌भावना सभागार के भव्य हॉल में नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों का अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अष्टभुजाधारी महादुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित छोटी बालिका कु.अभिज्ञा सेठिया को मंच पर विराजमान किया गया, जिसकी महा आरती बी.के.सविता दीदी, बी.के.सुरेन्द्र भाई आदि सहित अन्य बी.के.बहनों ने उतारी । 9 महिलाओं के ग्रुप ने लाल चुनर से श्रंगारित होकर जिनमें अनिता सैनी, माधुरी मोटवानी, आशा अहीर, संतोषदेवी, धनवंतरी अहीर, गौरी राठौर, वर्षा अहीर, धन्‍नो देवी एवं सरजू अहीर ने राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों का श्रंगार व सम्मान कर आरती उतारी । इसके पश्‍चात कु. कशिश पाटीदार ने शुभारंभ हो..शुभारंभ हो.. गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया । कु.मोनिका ने माँ दुर्गा की वंदना धरती गगन में होती है.. गीत पर सुंदर नृत्य कर खूब तालियाँ बटोरी । कु.विधि अग्रवाल ने मां सरस्वती शारदे की उपासना में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया तथा कु. पलक अजमेरा व रिषिका अहीर ने युगल नृत्य प्रस्तुत कर चार युगों की झांकी प्रस्तुत की । कु.खुशी चौहान ने एकल गरबा डांस प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी तथा वर्षा एवं मधु अहीर ने सूरत की बलिहारी.. गीत में मां दुर्गा के आठों प्रहर के आठ स्वरूपों की झलक दिखलाई । कु.हिमांशी एवं सृष्टि राठौर ने आई गई रात.. पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । नन्हीं सी बालिका परी मोटवानी ने जब जिद पे आई पार्वती.. गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सबके दिल जीत लिये । सोनम चौहान ने आती हैं तो आए पथ में बाधाऐं.. गीत पर सुंदर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सारे हाल में बैठे दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.. कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित नन्हीं बालिका अभिज्ञा सेठिया ने दक्षिण भारतीय नृत्य कत्थक की प्रस्तुति देकर बालपन में ही एक कुशल नृत्यांगना की झलक दिखलाई और सारे हाल में उपस्थित भीड़ ने खड़े होकर बालिका का अभिनन्दन किया । पावन धाम परिसर में सभी माताओं बहनों व भाईयों ने ग्रुप बनाकर अलग अलग खूब गरबा नृत्य प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का समापन पवित्र प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्‍न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन कु.अदिति चेलावत ने किया ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch