Uncategorized
नीमच सबझोन के मनासा केन्द्र पर नवरात्रि समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
नीमच (मनासा) : दि. 20.10.26 नवरात्रि का समापन मनासा केन्द्र पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ.. इस अवसर पर 56 भोग का आयोजन रखा गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के 56 भोग सुसज्जित कर प्रदर्शित किये गए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवदुर्गा के रूप में नौ कन्याओं रूही छाबड़ा, रूज़ल गुलाटी, रित वधवा, निर्वि सिंधवानी, दिव्यल छाबड़ा, हितिका छाबड़ा, हरलीन छाबड़ा, दितिया सिंधवानी तथा राधवी मलिक ने आकर्षक श्रृंगार किया तथा माँ दुर्गा के रूप में कु.रूही छाबड़ा ने काव्य सिंधवानी का महिषासुर राक्षस के रूप में वध किया । यह नृत्य नाटिका इस कार्यक्रम की सर्वश्रैष्ठ कृति रही । कु. परी सोनी ने आई गिरी नंदिनी.. गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सुमित्रा वधवा ने ले के पूजा की थाली.. पर नृत्य करके खूब तालियां बटोरी । कु. हिया छाबड़ा ने आयो रे शुभ दिन.. पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती कृष्णा ग्रोवर ने अपनी काव्य रचना द्वारा सब पर छाप छोड़ी। बालक काव्य सिंधवानी ने 56 भोग के गीत पर सर्वाधिक आकर्षक एकल नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे भरपूर सराहना मिली ।
इस अवसर पर नीमच सबझोन के निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई, सबझोन संचालिका बी.के.सविता दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.महानन्दा बहन, बी.के.श्रुति बहन सहित 24 ब्रह्माकुमारी बहनें भी उपस्थित थी । इन सभी को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन बी.के.शीतल बहन ने किया । अंत में सभी को 56 भोग प्रसादी का वितरण किया ।
Uncategorized
नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..
नीमच : दि. 19.10.26, ब्रह्माकुमारी संस्थान के पावन धाम स्थित सद्भावना सभागार के भव्य हॉल में नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों का अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अष्टभुजाधारी महादुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित छोटी बालिका कु.अभिज्ञा सेठिया को मंच पर विराजमान किया गया, जिसकी महा आरती बी.के.सविता दीदी, बी.के.सुरेन्द्र भाई आदि सहित अन्य बी.के.बहनों ने उतारी । 9 महिलाओं के ग्रुप ने लाल चुनर से श्रंगारित होकर जिनमें अनिता सैनी, माधुरी मोटवानी, आशा अहीर, संतोषदेवी, धनवंतरी अहीर, गौरी राठौर, वर्षा अहीर, धन्नो देवी एवं सरजू अहीर ने राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों का श्रंगार व सम्मान कर आरती उतारी । इसके पश्चात कु. कशिश पाटीदार ने शुभारंभ हो..शुभारंभ हो.. गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया । कु.मोनिका ने माँ दुर्गा की वंदना धरती गगन में होती है.. गीत पर सुंदर नृत्य कर खूब तालियाँ बटोरी । कु.विधि अग्रवाल ने मां सरस्वती शारदे की उपासना में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया तथा कु. पलक अजमेरा व रिषिका अहीर ने युगल नृत्य प्रस्तुत कर चार युगों की झांकी प्रस्तुत की । कु.खुशी चौहान ने एकल गरबा डांस प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी तथा वर्षा एवं मधु अहीर ने सूरत की बलिहारी.. गीत में मां दुर्गा के आठों प्रहर के आठ स्वरूपों की झलक दिखलाई । कु.हिमांशी एवं सृष्टि राठौर ने आई गई रात.. पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । नन्हीं सी बालिका परी मोटवानी ने जब जिद पे आई पार्वती.. गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सबके दिल जीत लिये । सोनम चौहान ने आती हैं तो आए पथ में बाधाऐं.. गीत पर सुंदर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सारे हाल में बैठे दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.. कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित नन्हीं बालिका अभिज्ञा सेठिया ने दक्षिण भारतीय नृत्य कत्थक की प्रस्तुति देकर बालपन में ही एक कुशल नृत्यांगना की झलक दिखलाई और सारे हाल में उपस्थित भीड़ ने खड़े होकर बालिका का अभिनन्दन किया । पावन धाम परिसर में सभी माताओं बहनों व भाईयों ने ग्रुप बनाकर अलग अलग खूब गरबा नृत्य प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का समापन पवित्र प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन कु.अदिति चेलावत ने किया ।
Uncategorized
सी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम सम्पन्न
सुखी गृहस्थ का आधार – महिला का आचार विचार – सविता दीदी
ब्रह्माकुमारीज़ की सबझोन संचालिका सविता दीदी ने नवरात्रि के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि हम नवदुर्गा की पूजा तो करते हैं किन्तु उन नव देवियों के सदाचार व सदगुणों को यदि जीवन में उतारने का प्रयास करें तो ही जीवन सार्थक होगा । केवल पूजा पाठ से ही सबकुछ नहीं होता । सविता दीदी ने नव रात्रि के नो व्रत क्रोध मुक्त, परचिंतन मुक्त, सर्व प्रति शुभभावना, सर्व का सम्मान, संतुष्ट रहना-संतुष्ट करना, दुआ देना- दुआ लेना, सदा मीठे सुखदाई बोल, खुश रहो-खुशी बांटो और चेहरे पर मुस्कुराहट यदि यह नौ व्रत हम नो दिन भी कर लें तो जीवन संवर जाएगा । ’’
सविता दीदी ने रनिंग कॉमेन्ट्री के माध्यम से मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई । कार्यक्रम के प्रारंभ में सीटीसी के डीआईजी ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती सपना शर्मा का साथ कमाण्डेंट संतोष कुमार की धर्मपत्नि अनुज्ञा सिंह, प्रथम बटालियन के कमाण्डेंट विजय कुमार की धर्मपत्नि संगीता कुमारी ने ब्रह्माकुमारी बहनों का स्वागत पौधे का गमला देकर किया । कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कमाण्डेंट रणजीत कुमार सिंह की धर्मपत्नि शशि दूबे ने किया । इस कार्यक्रम में सी.आर.पी.एफ. से संबंधित 80 परिवार की महिलाओं ने भाग लिया ।
Uncategorized
तनाव का कारण विचारों में अनिश्चितता एवं एकाग्रता की कमी
तनाव का कारण विचारों में अनिश्चि तता एवं एकाग्रता की कमी
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में तनाव मुक्ति प्रशिक्षण सम्पन्ना
नीमच : दि. 7.10.26 ‘‘जब हम किसी लक्ष्य की और बढ़ते हैं तो हमारे विचारों में अनिश्चितता व एकाग्रता की कमी हमें लक्ष्य से दूर कर देती है । विचारों का अधिक प्रवाह हमारी एकाग्रता को भंग कर देता है, इसलिए जैसा हम सोचते हैं, बोलते हैं वही हमारे कर्म में आता है और हमारे भाग्य का निर्माण हो जाता है । ’’ उपरोक्त विचार तनाव मुक्ति विशेषज्ञा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी श्रुति दीदी ने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग के दौरान व्यक्त किये । आपने बताया कि हमेशा हर परिस्थिति के प्रति हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक रहना चाहिए इसके लिए जरूरी है कि हम अपनी सुप्त आंतरिक शक्तियों का विकास करें और यह कार्य आध्यत्मिक प्रयास अर्थात् मेडिटेशन के द्वारा ही संभव है । मेडिटेशन से जो गहरी शांति और शक्ति मिलती है, इसी उर्जा से हमारी आंतरिक शक्तियाँ विकसित होती हैं ।
स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग की सहयोगी बी.के.मेघना बहन ने गृहस्थ परिवार में तनाव का मुख्य कारण अपने कार्यस्थल का तनाव मन में रखकर घर तक ले जाना और इसी से हमारा व्यवहार बदल जाता है तथा परिवार में क्लेश का कारण बनता है । इसलिए अपने कार्यस्थल का तनाव वहीं समाप्त कर घर जाना बेहतर होगा ।
कार्यक्रम की शुरूआत में केन्द्रीय विधालय के प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग ने दोनों ब्रह्माकुमारी दीदीयों का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ने लखनलाल मीणा ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट की, अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी का आभार प्रदर्शन किया ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान





























