Uncategorized
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया
Uncategorized
ब्रह्माकुमारीज़ के निर्माणाधीन ‘शिव मान सरोवर’ में विशाल आध्यात्मिक समागम एवं ब्रह्माभोज का आयोजन सम्पन्न
एक हजार से अधिक ब्रह्मावत्सों ने ग्राम बरूखेड़ा में उपस्थिति दर्ज करवाई
नीमच : ‘‘यह शिव मानसरोवर परिसर नीमच जिले के लिए सुख,शांति बरसाने वाला आध्यात्मिक परिसर सिद्ध होगा, इसमें बनने वाले 1200 से अधिक क्षमता के सत्संग भवन जैसा विशाल हॉल इन्दौर से लेकर जयपुर तक नहीं मिलेगा । इस हॉल में हर प्रकार की डिजीटल सुविधाऐं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही लगभग एक लाख वर्ग फुट के शिवमानसरोवर में पचास फीट ऊंचा विशाल शिवलिंगाकार मंदिर, मेडिटेशन हाल एवं आर्ट गैलेरी रहेगी । इस परिसर में पर्यावरण सौंदर्य के लिए विशाल बाग-बगीचे, फूल और फल के वृक्ष भी लगाए जाऐंगे तथा वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी । उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सभी ब्रह्मावत्सों से आव्हान किया कि वे अपने मन-वचन-कर्म तथा तन-मन-धन से इस परम पुनीत कार्य में सहयोगी अवश्य बनें ।
विशाल आध्यात्मिक समागम को संबोधित करते हुए सबझोन इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने गहरी मन की शांति एवं पारिवारिक जीवन में तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली के लिए अनेक सहज आध्यत्मिक टिप्स दिये तथा लाईव कॉमेन्ट्री के द्वारा राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भाई संतोष जी चौपड़ा ने भी उपस्थित होकर इस विशाल परिसर के निर्माण कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाऐं अर्पित की ।
यह अतिविशाल आध्यात्मिक समागम ग्राम बरूखेड़ा में निर्माणाधीन शिव मानसरोवर परिसर के ऑडिटोरियम की लगभग 16000 वर्ग फुट की नवनिर्मित प्लींथ के विशाल चबूतरे पर उमंग उत्साह के साथ सम्पन्नव हुआ । अंत में 1000 से अधिक ब्रह्मावत्सों को पवित्र राजयोग तपस्वी भाई-बहनों के हस्तों से निर्मित पवित्र ब्रह्माभोजन परोसा गया । समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.श्रुति बहन द्वारा किया गया ।
Uncategorized
पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरित किये गए
नीमच : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ परिसर के सद्भावना सभागार में इस भयंकर गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाने एवं उनकी आहार व्यवस्था के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किये गए। ये सकोरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान से संबंधित समाज सेवा प्रभाग के सक्रिय सदस्य एवं राजयोग के नियमित अभ्यासी भ्राता जगदीशचन्द्र शर्मा के सौजन्य से वितरित किये गए। साठ से अधिक बीके भाई बहनों ने पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया एवं सकोरे प्राप्त किये । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी जी, बीके श्रुति दीदी एवं सबझोन डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेन्द्र भाई ने मंच पर सभी को सकोरे वितरित किये ।
Uncategorized
नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल दिव्य सत्संग सम्पन्न हुआ
बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहन सम्मिलित हुए
नीमच : दि. 1.1.26, ‘‘नया वर्ष मनाना तभी सार्थक है जब हम अपनी निजी चेकिंग कर अपनी कमी, कमजोरी व दुखी व अशान्त करने वाले संस्कारों को परिवर्तन कर नये दिव्य आध्यात्मिक संस्कार धारण करें तथा स्वयं के द्वारा की गई अपनी भूलों व गलतियों से सबक सीखकर आगे के लिए अभूल बनें ।’’ ये उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल सद्भावना सभागार में आयोजित दिव्य सत्संग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सबको नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि – ‘‘हमें आने वाली स्वर्णिम नई दुनिया, नवयुग की तैयारी करनी है तो हमें अपने अन्दर देवताई संस्कार धारण कर उस दुनिया में जाने के योग्य खुद को बनाना होगा । सबसे पहले यह आवश्यक है कि हमारे मन, वचन, कर्म द्वारा किसी को भी दुख ना पहुंचे । हम सुख के सागर शिव परमात्मा के रूहानी बच्चे हैं तो हमें सबको सुख देना है… हमें सर्व को दुआऐं देना है और दुआऐं अर्जित करना है, यही हमारी सच्ची-सच्ची कमाई हैं । दुआऐ हमारे जीवन में रक्षाकवच का कार्य करती है। जिससे अनेकानेक व्याधियों व परेशानियों से हमारा बचाव होता है । हमें अपने अनादि आत्म स्वरूप में स्थित होकर ब्रह्मलोक के वासी निराकार शिव पिता परमात्मा का सदैव ध्यान लगाते हुए उनकी स्मृति में ही हर कर्म करना है, क्योंकि कर्म का ही हिसाब किताब होता है । अत: कर्मों के प्रति सदैव सजग रहना है ।’’
नववर्ष के ब्रह्ममुहुर्त्त में 3.30 बजे से ही राजयोग की गहन तपस्या का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी ने परमात्मा शिवबाबा से प्रतिज्ञा कर अपने स्वपरिवर्तन का दृढ़ संकल्प धारण किया । कार्यक्रम के अंत में राजयोग ध्यान के माध्यम से सर्वशक्तिवान परमात्मा को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा महाभोग स्वीकार करवाया गया तथा सभी को यह दिव्य महाभोग वितरित किया गया ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
Neemuch3 years agoविश्व विख्यात प्रेरक वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) स्वामीनाथन नीमच में विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे
-
Neemuch3 years agoमेडिटेशन से हमारी वाणी में मधुरता, कर्मों में श्रैष्ठता और स्वभाव में सरलता आती है
-
Neemuch3 years agoतनाव मुक्त खुशहाल जीवन के लिए अच्छी बातों को सेव करो.. और कष्टदायक स्मृतियाँ डिलीट कर दो..
-
Neemuch2 years agoकेवल 10 मिनिट का सुबह शाम मेडिटेशन भी मन को संतुलित रखता है.. – डॉ. स्वामीनाथन
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch3 years agoअसफलता से निराश न हों यही तो सफलता की पहली सीढी है- डॉ. स्वामीनाथन
-
Uncategorized3 years agoडॉ. स्वामीनाथन ने नीमच प्रवास के अन्तिम दिन तीन बड़े कार्यक्रमों को संचालित व संबोधित किया ।























