Connect with us

Neemuch

जीवन के अंधेरों से घबराना नहीं, ज्ञान के उजालों में आगे बढ़ते रहना है– बी.के.सूर्य

Published

on

‘जिन्दगी बने आसान’ कार्यक्रम में नगर के हर वर्ग के 1000 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ लिया

नीमच :  दि. 23.12.18                                      “चिन्तन को बदलें, व्यवहार को बदलें तो जीवन यात्रा सुखों का भण्डार बन जाऐगी । अधिकतर लोग अपने बीते हुए कल का बोझ सिर पर रखकर चलते हैं जो बीत गया उसे बदला नहीं जा सकता । भूतकाल को याद कर हम अपना वर्तमान और भविष्य भी बरबाद कर रहे हैं । सबको यह ज्ञात रहे कि दिमाग पर बोझ रखकर जीने से तनाव बढ़ता रहेगा और अनेक बीमारियां आती जाएेंगी , अपनी बुद्धि का बोझ अपने प्यारे परमपिता परमात्मा को देेकर हल्के बनो । यदि व्यक्ति ही कर्ता बना रहेगा तो परमात्मा जो सर्वशक्तिवान है वो आपके कार्य में क्यों दखल देगा इसलिए भक्ति, पूजा, पाठ तो बहुत किया अब उस शिव भोलानाथ के निराकार स्वरूप को पहचानकर और अपने चैतन्य आत्म स्वरूप को जानकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर परमात्मा को अपना साथी बनाओ और अपने दायित्व सर्वशक्तिवान की मदद से पूरे करो ।” जीवन आसान बनाने के उपरोक्त उपाय विश्व प्रसिद्ध संकल्प सिद्ध, राजयोगी, मानस मर्मज्ञ महर्षि, माउण्ट आबू से पधारे बी.के.सूर्य भाई ने सरल शब्दों में सबको समझाए  । आपने कहा कि आध्यात्मिक शैली को जीवन में अपनाकर जीने का नया अंदाज सीखो और नकारात्मक और व्यर्थ को नजर अंदाज करना सीखो, 55 वर्षों से घोर तपस्या में रत बी.के.सूर्य भाई जी ने दिशा–निर्देश देने वाले संकल्पों की कॉमेन्ट­ी करके 10 मिनिट तक विशाल पाण्डाल में उपस्थित सैंकड़ों भाई–बहनों को राजयोग की गहन अनुभूति करवाकर शांति एवं आनन्द से सारोबार कर दिया । सारी सभा मौन, ध्यान के गहन सन्नाटे में डूब गई ।

‘जिन्दगी बने आसान’ कार्यक्रम की प्रेरक वक्ता राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने अपने जोशीले अंदाज मे उद्बोधन देते हुए तनाव मुक्त जीवन के अनेक टिप्स बताऐ और कहा कि “आपकी एक हल्की सी मुस्कुराहट जब आपकी तस्वीर बदल सकती है तो यदि इसे हम अपनी आदत बना लें तो तकदीर भी बदल सकती है । यदि हम मुस्कुराएगे तो हमसे मिलने वाला  भी अवश्य मुस्कुरा देगा । स्माईल को वायरल करते रहो” आध्यात्मिक टीवी चैनल्स के स्टार एवं लोकप्रिय टीवी एंकर एवं आवाज के जादूगर बी.के.रूपेश भाई ने कहा कि “जिन्दगी आसान नहीं होती है उसे आसान बनाना होता है इस हेतु हमें अपना आसन भी बदलना होगा एक राजयोग का ध्यानी जब सुखासन में बैठकर सर्वशक्तिवान का ध्यान करता है तो उसे जीवन सदा सुखद और आसान ही लगता है । कार्यक्रम के संचालक बी.के.सुरेन्द्र ने एक सुंदर राय दी कि यदि हम सब आध्यात्मिक शक्ति लेकर हर परिस्थिति को सेलिब्रेट करना सीख जाएें तो हम सब भी सेलिब्रिटी बन सकते हैं, क्योंकि आजकल सेलिब्रिटी का ही जमाना चल रहा है ।

कार्यक्रम की शुरूआत में बी.के.सूर्य भाई सा. के सानिध्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान के वरिष्ठ  पदाधिकारियों सहित स्पेशल  जिला  जज श्री आर.पी.शर्मा, डी.आई.जी. श्री राजीव रंजन कुमार, उद्योगपति श्री डी.एस.चौरड़िया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच.एन.गुप्ता , कावा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती मोनालिका कुमार, श्रीमती सोमबाला  शर्मा आदि ने जीवन ज्योत जगाने की स्मृति से खुशी के दीप प्रज्जवलित किये । इस अवसर पर नेपथ्य में सुन्दर गीत ज्योति जगाओ.. विश्व शांति की ज्योत जगाओ.. बज रहा था और सभी सैकड़ों श्रोताओं ने इस प्रार्थना में खड़े होकर भाग लिया । कार्यक्रम में अनेकानेक गणमान्य नागरिकों सहित सामान्य एवं गरीब वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । अंत में आभार प्रदर्शन राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने किया ।

Advertisement

Neemuch

सी.आर.पी. के 2000 से अधिक जवानों व अधिकारियों को ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा

Published

on

By

शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी हमारे खून में हो – सविता दीदी

नीमच : दि. 29.8.26 ‘‘देश के प्रति मर मिटने की भावना तथा आंतरिक व बाहरी दुश्‍मनों से देशवासियों की रक्षा करना यही सी.आर.पी.एफ. के जवानों का प्रथम कर्तव्य है। शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी जैसी बातें हर देशवासी के खून में समाहित रहे और अपनी स्वरक्षा के साथ देश व समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सभी को अपनाना होगा ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सी.आर.पी.एफ. आरटीसी के नव प्रशिक्षणार्थी 2000 से अधिक जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति दीदी ने सभी जवानों से आव्हान किया कि ये अनमोल ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने से पूर्व सभी अपने अंदर उमंग-उत्साह के नये संस्कार धारण करें, जिससे हमारा अपना नया संसार स्वत: बन जाएगा और तनाव या डिप्रेशन हमारे आसपास भी नहीं फटकेगा । आपने सभी जवानों व अधिकारियों से आव्हान किया कि अपने अंर्तमन में झांककर उस किसी बुराई अथवा बुरी लत का आज दृढ़ प्रतिज्ञा कर त्याग करके यह रक्षासूत्र धारण करें जिससे सर्वशक्तिवान परमात्मा की रक्षा सदैव आपको मिलती रहे ।
आरटीसी के प्राचार्य डीआईजी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथि ब्रह्माकुमारी बहनों व साथियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया व आत्मस्मृति का तिलक लगवाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण किया । कमाण्डेंट श्री छुट्टन सिंह ने भी रक्षासूत्र पहना । कार्यक्रम की शुरूआत में असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री रामगोपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया ।
बी.के.सविता दीदी, श्रुति दीदी व साथी अन्य आठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहन भावना कस्तुरी व श्रीमती संदेश सेन के साथ मिलकर 2000 से अधिक जवानों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा एवं सभी का मुख मीठा कराया गया ।

Continue Reading

Neemuch

500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने रक्षासूत्र धारण कर जनसेवा का संकल्प लिया

Published

on

By


विधायक, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
नीमच : 28 अगस्त : ‘‘सामान्य तौर पर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच का पर्व मानकर मनाया जाता है किन्तु रक्षा सूत्र का सही अर्थ चैतन्य आत्मा की विकारों रूपी माया से रक्षा करने का कर्तव्य केवल एक परमात्मा का है । वही पतित पावन निराकार, स्वयं भू शिव वर्तमान समय विश्‍व परिवर्तन की वेला में सत्य गीता ज्ञान एवं राजयोग शिक्षण के माध्यम से आत्माओं की विषय विकारों से रक्षा करते हैं, इसी आध्यात्मिक स्वरूप का यादगार रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम स्थित सद्‌भावना सभागार में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
रक्षा बंधन का यह अलौकिक पर्व 28 अगस्त को नीमच जिले के सभी ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों पर ज्ञान योग मय वातावरण में मनाया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने वाले सभी ब्रह्मावत्सों व अन्य नागरिकों से अपनी किसी भी बुराई का त्याग कर अथवा किसी विशेष सद्‌गुण की धारणा का संकल्प दिलवाकर विशेष रूप से तैयार किया गया ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया । इस विशेष अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के नियमित साधक पति-पत्नि युगलों के बड़े समूह को सर्वप्रथम रक्षासूत्र पहनाया गया । इसके साथ ही 500 से अधिक अन्य ब्रह्मावत्सों व आगन्तुक नगर के अन्य नागरिकों को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया । प्रात: कालीन सत्र में सम्पन्‍न रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, आदित्य मालू, पार्षद दारासिंह, विनीत पाटनी, एसबीआई मैनेजर संदेश सैन, जम्बू कुमार जैन, विमल गोयल आदि सहित अनेक अन्य गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर आकर राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर सभी को दिव्य प्रसाद भी प्रदान किया गया ।

Continue Reading

Neemuch

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन

Published

on

By

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच : दि. 27.6.26, ‘‘राजयोग मेडिटेशन का निरंतर अभ्यास व दिव्य सत्संग निश्चित रूप से नशा मुक्त कर देता है, इसके प्रमाण स्वरूप सारे विश्वग में लाखों लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे की लत से छुटकारा पाया है । नीमच में भी नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत भर्ती होने वाले नशे के आदी रोगियों को निरंतर राजयोग मेडिटेशन से बहुत लाभ पहुंचा और वे नशा मुक्त होकर अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहतजिला पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्नव स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति एवं जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की ट्रेनर ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए चेताया ‍कि ‘‘न सिर्फ नशे के रोगियों पर हम ध्यान दें बल्कि जो आने वाली बाल व युवा पीढ़ी है इनको भी जागरूक करना होगा । हावर्ड युनिवर्सिटी की रिसर्च में यह पाया गया कि युवा पीढ़ी जल्दी नशे की और आकर्षित होती है, अत: इनको बचाने के सामाजिक उपायों के साथ साथ आध्यात्मिक उपाय भी नितांत आवश्यक हैं।’’ श्रुति बहन ने एक जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था को लिखे अपने एक पत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ‘‘ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक जागरूकता, मूल्य आधारित शिक्षा, ध्यान तथा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को देश भर के विद्यालयों, महा विद्यालयों, गांव-गांव में तथा समाज के हर समुदाय तक पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ब्रह्माकुमारीज़ के इस महान नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवकों तथा नागरिकों को सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch