Neemuch
सेवा के क्षैत्र में नि:स्वार्थ भाव और त्याग, तपस्या होनी चाहिए–बी.के.सूर्य
संबंधों का महत्व ज्यादा है, न कि अहंकार अथवा डिग्री का…
नीमच : दि. 25.12.18 मानव मनोविज्ञान के गहन ज्ञाता, मानस महर्षि, संकल्प सिद्ध योगी, बी.के.सूर्य भाई ने पांच दिवसीय नीमच जिले के प्रवास के अन्तिम दिन अपनी निद्रा व भोजन त्याग, तपस्या और दिन रात की मेहनत से पांच दिन कि अथक सेवा देने वाले ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाधारी भाई बहनों से विशेष मुलाकात करके उन्हें सम्बोधित किया एवं राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति करवाकर उनकी सारी थकान उतार दी एवं आनन्द से सारोबार कर दिया । आपने कहा कि “वर्तमान समय अनेक संस्थानों व संगठनों में देखा जा रहा है कि सेवा के क्षैत्र में स्वार्थ अथवा नाम, मान, शान की चाहना प्रवेश कर गई है । किन्तु यह बहुत गौरव की बात है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान के विश्व व्यापी केन्द्रों में जो लाखों भाई बहन सारे विश्व की सेवा कर रहे हैं उनका नि:स्वार्थ मानव प्रेम, सद्भावना, और त्याग, तपस्या का भाव स्तुत्य है । आज केवल एकमात्र यह संस्थान है जिसके सदस्य अपने ही तन, मन, धन, जन व सम्बन्ध, संपर्क सहित सेवा में समर्पित हैैं और न किसी भी प्रकार का दान, दक्षिणा, चंदा अथवा शुल्क वसूला जाता है । इस कार्यक्रम में राजयोगी सूर्य भाई सा., बी.के.गीता दीदी एवं लोकप्रिय टीवी एंकर बी.के.रूपेश कुमार का संस्थान के अनेकानेक सदस्यों एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा भावभीना सम्मान समारोह भी सम्पन्न किया गया । सूर्य भाई के इस अंतिम समापन एवं सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर नीमच नगर के विशिष्ट एवं मध्यम वर्ग के आमंत्रित लोगों के लिए सर्व समस्याओं के समाधान की टिप्स बताने वाले कार्यक्रम ‘समाधान’ का आयोजन सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्पेशल जिला जज श्री आर.पी.शर्मा, सी.आर.पी.एफ. के आई.जी.श्री बी.एस.चौहान, विधायक श्री दिलिप सिंह परिहार, उद्योगपति श्री डी.एस.चौरड़िया, इण्डियन मेडिकल एसो. के अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन, संतोष चौपड़ा, डॉ. गिल, विमल जी गोयल एवं जम्बू कुमार जैन सहित संस्थान के प्रमुख पदाधिकारियों ने बी.के.सूर्य भाई सा. के सानिध्य में दीप प्रज्जवलित करके किया ।
इस अवसर पर आई.जी. श्री पी.एस.चौहान ने बताया कि मैं काफी सालों से ब्रह्माकुमारी संस्थान से नजदीक से जुड़ा हुआ हूँ । नियमित तौर पर चाहे न आ पाऊं किन्तु मेरे स्नेह व सहयोग सदा इस संस्थान से जुड़ा रहता है, ब्रह्माकुमारी संस्थान में ज्ञान व सुख, शांति का अथाह स्त्रोत है । और यह संस्था समाज व राष्ट्र के लिए अपना बहुत योगदान दे रही है ।” विधायक श्री परिहार ने कहा “ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय पूरे विश्व को आध्यात्मिक उर्जा प्रदान कर प्रकाशमान कर रहा है । यहां आकर सच्चा सुख मिलता है । बाहर की दुनिया में तो बेकार की भौतिक दौड़ है, सच्चा सुख व शांति तो इस प्रांगण में आकर सभी को मिल जाती है । कार्यक्रम की प्रेरक वक्ता बी.के.गीता दीदी ने जोशिले अन्दाज से सबको समझाया कि हम परमात्मा को या तो आपत्तिकाल में या स्टेपनी की तरह यूज करते है । किन्तु यदि सर्वशक्तिवान परमात्मा के सत्य स्वरूप को पहचानकर उसे अपनी जीवन रूपी गाड़ी का स्टेयरिंग बना लें तो जीवन में दुख रूपी कांटे से गाड़ी पंचर ही ना हो । आपने पारिवारिक सम्बन्धो में जो दूरियां बढ़ रही है उसके समाधान हेतु अनेकानके सहज, सरल टिप्स बताऐ । समाधान के ‘टॉक शो’ में विभिन्न टीवी कार्यक्रमों के पापुलर एंकर बी.के.रूपेश कुमार ने नीमच जिले के लोगों द्वारा एस.एम.एस. अथवा व्हाट्सएप तथा रूबरू उपस्थित होकर जो प्रश्न लिखकर दिये उनके राजयोगी बी.के.सूर्य भाई सा. से समाधान के सरल टिप्स पूछे । राजयोगी सूर्य भाई सा. ने अनेक उदाहरणों के प्रत्यक्ष प्रमाण सभी के सम्मुख रखकर बताया कि यदि हम अपनी दिनचर्या को सेट करके चलें, प्रात:काल जल्दी उठें और उठते ही यदि केवल 10 मिनिट राजयोग मेडिटेशन का प्रयोग कर अपने संकल्पों को रचनात्मक उर्जा प्रदान कर प्रतिदिन के लिए एक पवित्र लक्ष्य निर्धारित कर सारे दिन की दिनचर्या व्यतीत करें और रात्रि शयन के पूर्व भी केवल 10 मिनिट अपने आप को दें तो राजयोग ध्यान के वे अनमोल पल आपकी जिन्दगी को संवार देंगे साथ ही तनाव, दुख अशांति, डिप्रेशन, कलह, क्लेश संबंधों में कटुता और अनेकानेक मानसिक व शारिरीक बीमारियों से सहज मुक्त हो सकेंगे । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र ने किया इस कार्यक्रम के समापन पर अधिकांश लोगों ने बी.के.सूर्य भाई सा. को अपनी स्नेह पाश में बांधकर घेर लिया और अपनी अनेकानेक निजी समस्याओं का हल पूछकर बड़े प्रफुल्लित हुए । सभी आपस में यही चर्चा करते हुए सभागार से बाहर निकले कि सचमुच एैसा उपयोगी एवं व्यवहारिक कार्यक्रम अब तक और कहीं नहीं मिल पाया । सभी लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी समस्याओं का समाधान पाकर बहुत खुश थे एवं कार्यक्रम के निर्धारित समय से डेढ़ घण्टा अधिक हो जाने पर भी पूरा समय जमे रहे । अंत में सभी को पवित्र प्रसाद के पैकेट प्रदान किये गए ।
Neemuch
सी.आर.पी. के 2000 से अधिक जवानों व अधिकारियों को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा
शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी हमारे खून में हो – सविता दीदी
नीमच : दि. 29.8.26 ‘‘देश के प्रति मर मिटने की भावना तथा आंतरिक व बाहरी दुश्मनों से देशवासियों की रक्षा करना यही सी.आर.पी.एफ. के जवानों का प्रथम कर्तव्य है। शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी जैसी बातें हर देशवासी के खून में समाहित रहे और अपनी स्वरक्षा के साथ देश व समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सभी को अपनाना होगा ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सी.आर.पी.एफ. आरटीसी के नव प्रशिक्षणार्थी 2000 से अधिक जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति दीदी ने सभी जवानों से आव्हान किया कि ये अनमोल ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण करने से पूर्व सभी अपने अंदर उमंग-उत्साह के नये संस्कार धारण करें, जिससे हमारा अपना नया संसार स्वत: बन जाएगा और तनाव या डिप्रेशन हमारे आसपास भी नहीं फटकेगा । आपने सभी जवानों व अधिकारियों से आव्हान किया कि अपने अंर्तमन में झांककर उस किसी बुराई अथवा बुरी लत का आज दृढ़ प्रतिज्ञा कर त्याग करके यह रक्षासूत्र धारण करें जिससे सर्वशक्तिवान परमात्मा की रक्षा सदैव आपको मिलती रहे ।
आरटीसी के प्राचार्य डीआईजी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथि ब्रह्माकुमारी बहनों व साथियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया व आत्मस्मृति का तिलक लगवाकर ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण किया । कमाण्डेंट श्री छुट्टन सिंह ने भी रक्षासूत्र पहना । कार्यक्रम की शुरूआत में असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री रामगोपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया ।
बी.के.सविता दीदी, श्रुति दीदी व साथी अन्य आठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहन भावना कस्तुरी व श्रीमती संदेश सेन के साथ मिलकर 2000 से अधिक जवानों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा एवं सभी का मुख मीठा कराया गया ।
Neemuch
500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने रक्षासूत्र धारण कर जनसेवा का संकल्प लिया

विधायक, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
नीमच : 28 अगस्त : ‘‘सामान्य तौर पर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच का पर्व मानकर मनाया जाता है किन्तु रक्षा सूत्र का सही अर्थ चैतन्य आत्मा की विकारों रूपी माया से रक्षा करने का कर्तव्य केवल एक परमात्मा का है । वही पतित पावन निराकार, स्वयं भू शिव वर्तमान समय विश्व परिवर्तन की वेला में सत्य गीता ज्ञान एवं राजयोग शिक्षण के माध्यम से आत्माओं की विषय विकारों से रक्षा करते हैं, इसी आध्यात्मिक स्वरूप का यादगार रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम स्थित सद्भावना सभागार में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
रक्षा बंधन का यह अलौकिक पर्व 28 अगस्त को नीमच जिले के सभी ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों पर ज्ञान योग मय वातावरण में मनाया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण करने वाले सभी ब्रह्मावत्सों व अन्य नागरिकों से अपनी किसी भी बुराई का त्याग कर अथवा किसी विशेष सद्गुण की धारणा का संकल्प दिलवाकर विशेष रूप से तैयार किया गया ईश्वरीय शक्ति सम्पन्न रक्षा सूत्र ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया । इस विशेष अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के नियमित साधक पति-पत्नि युगलों के बड़े समूह को सर्वप्रथम रक्षासूत्र पहनाया गया । इसके साथ ही 500 से अधिक अन्य ब्रह्मावत्सों व आगन्तुक नगर के अन्य नागरिकों को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया । प्रात: कालीन सत्र में सम्पन्न रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, आदित्य मालू, पार्षद दारासिंह, विनीत पाटनी, एसबीआई मैनेजर संदेश सैन, जम्बू कुमार जैन, विमल गोयल आदि सहित अनेक अन्य गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर आकर राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्वरीय शक्ति सम्पन्न रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर सभी को दिव्य प्रसाद भी प्रदान किया गया ।
Neemuch
राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच : दि. 27.6.26, ‘‘राजयोग मेडिटेशन का निरंतर अभ्यास व दिव्य सत्संग निश्चित रूप से नशा मुक्त कर देता है, इसके प्रमाण स्वरूप सारे विश्वग में लाखों लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे की लत से छुटकारा पाया है । नीमच में भी नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत भर्ती होने वाले नशे के आदी रोगियों को निरंतर राजयोग मेडिटेशन से बहुत लाभ पहुंचा और वे नशा मुक्त होकर अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहतजिला पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्नव स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति एवं जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की ट्रेनर ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए चेताया कि ‘‘न सिर्फ नशे के रोगियों पर हम ध्यान दें बल्कि जो आने वाली बाल व युवा पीढ़ी है इनको भी जागरूक करना होगा । हावर्ड युनिवर्सिटी की रिसर्च में यह पाया गया कि युवा पीढ़ी जल्दी नशे की और आकर्षित होती है, अत: इनको बचाने के सामाजिक उपायों के साथ साथ आध्यात्मिक उपाय भी नितांत आवश्यक हैं।’’ श्रुति बहन ने एक जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था को लिखे अपने एक पत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ‘‘ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक जागरूकता, मूल्य आधारित शिक्षा, ध्यान तथा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को देश भर के विद्यालयों, महा विद्यालयों, गांव-गांव में तथा समाज के हर समुदाय तक पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ब्रह्माकुमारीज़ के इस महान नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवकों तथा नागरिकों को सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

































