Connect with us

Uncategorized

सी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम सम्पन्‍न

Published

on

सुखी गृहस्थ का आधार – महिला का आचार विचार – सविता दीदी

नीमच : दि. 11.10.26 अपना व परिवार का जीवन सुख शांतिमय बनाने के लिए किसी से भी किसी प्रकार की तुलना से बचें तथा हर परिस्थिति को सकारात्मक दृष्टिकोण से यदि देखा जाए तो तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है । परिवार की मुखिया महिला ही होती है अत: उसका आचार, विचार, व्यवहार हर बात पर प्रभाव डालता है ।’’ उपरोक्त विचार बी.के.श्रुति बहन ने सीटीसी सीआरपीएफ की महिलाओं के लिए आयोजित विशेष स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । आपने कहा कि अपने बच्चों को मोबाईल के एडीक्शन से बचाने के लिए स्वयं भी मोबाईल का कम से कम और जरूरत पर ही प्रयोग करें । बी.के.श्रुति बहन ने पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से तनाव मुक्ति और सकारात्मक चिंतन के अनेक टिप्स दिये।
ब्रह्माकुमारीज़ की सबझोन संचालिका सविता दीदी ने नवरात्रि के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि हम नवदुर्गा की पूजा तो करते हैं किन्तु उन नव देवियों के सदाचार व सदगुणों को यदि जीवन में उतारने का प्रयास करें तो ही जीवन सार्थक होगा । केवल पूजा पाठ से ही सबकुछ नहीं होता । सविता दीदी ने नव रात्रि के नो व्रत क्रोध मुक्त, परचिंतन मुक्त, सर्व प्रति शुभभावना, सर्व का सम्मान, संतुष्ट रहना-संतुष्ट करना, दुआ देना- दुआ लेना, सदा मीठे सुखदाई बोल, खुश रहो-खुशी बांटो और चेहरे पर मुस्कुराहट यदि यह नौ व्रत हम नो दिन भी कर लें तो जीवन संवर जाएगा । ’’
सविता दीदी ने रनिंग कॉमेन्ट्री के माध्यम से मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई । कार्यक्रम के प्रारंभ में सीटीसी के डीआईजी ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती सपना शर्मा का साथ कमाण्डेंट संतोष कुमार की धर्मपत्नि अनुज्ञा सिंह, प्रथम बटालियन के कमाण्डेंट विजय कुमार की धर्मपत्नि संगीता कुमारी ने ब्रह्माकुमारी बहनों का स्वागत पौधे का गमला देकर किया । कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कमाण्डेंट रणजीत कुमार सिंह की धर्मपत्नि शशि दूबे ने किया । इस कार्यक्रम में सी.आर.पी.एफ. से संबंधित 80 परिवार की महिलाओं ने भाग लिया ।

Uncategorized

तनाव का कारण विचारों में अनिश्चितता एवं एकाग्रता की कमी

Published

on

By

तनाव का कारण विचारों में अनिश्चि तता एवं एकाग्रता की कमी
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में तनाव मुक्ति प्रशिक्षण सम्पन्ना
नीमच : दि. 7.10.26 ‘‘जब हम किसी लक्ष्य की और बढ़ते हैं तो हमारे विचारों में अनिश्चितता व एकाग्रता की कमी हमें लक्ष्य से दूर कर देती है । विचारों का अधिक प्रवाह हमारी एकाग्रता को भंग कर देता है, इसलिए जैसा हम सोचते हैं, बोलते हैं वही हमारे कर्म में आता है और हमारे भाग्य का निर्माण हो जाता है । ’’ उपरोक्त विचार तनाव मुक्ति विशेषज्ञा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी श्रुति दीदी ने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग के दौरान व्यक्त किये । आपने बताया कि हमेशा हर परिस्थिति के प्रति हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक रहना चाहिए इसके लिए जरूरी है कि हम अपनी सुप्त आंतरिक शक्तियों का विकास करें और यह कार्य आध्यत्मिक प्रयास अर्थात्‌ मेडिटेशन के द्वारा ही संभव है । मेडिटेशन से जो गहरी शांति और शक्ति मिलती है, इसी उर्जा से हमारी आंतरिक शक्तियाँ विकसित होती हैं ।
स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग की सहयोगी बी.के.मेघना बहन ने गृहस्थ परिवार में तनाव का मुख्य कारण अपने कार्यस्थल का तनाव मन में रखकर घर तक ले जाना और इसी से हमारा व्यवहार बदल जाता है तथा परिवार में क्लेश का कारण बनता है । इसलिए अपने कार्यस्थल का तनाव वहीं समाप्त कर घर जाना बेहतर होगा ।
कार्यक्रम की शुरूआत में केन्द्रीय विधालय के प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग ने दोनों ब्रह्माकुमारी दीदीयों का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ने लखनलाल मीणा ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट की, अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी का आभार प्रदर्शन किया ।

Continue Reading

Uncategorized

राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी

Published

on

By

राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी
नीमच : ‘‘जहाँ एक और योग और प्राणायाम का अपना महत्व है वहीं दूसरी और राजयोग मेडिटेशन अपने आप में शारिरीक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए संपूर्ण योग है । योग का अर्थ है दो का मिलन, राजयोग में चैतन्य आत्मा का सर्वशक्तिवान परमात्मा से मिलन होता है, जिससे व्यक्ति का निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुख, शान्ति सम्पन्न होकर चरित्र को भी उचांईयां प्रदान करता है । उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने ‘पावन धाम’ के विशाल सद्भावना सभागार की विशाल छत पर ठंडी शीतल बयार में संध्या से रात्रि तक चली गहन राजयोग तपस्या के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस राजयोग तपस्या कार्यक्रम में दो घण्टे से अधिक संपूर्ण एकाग्रता व गहन शांति के अनुभवों के साथ बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने शिरकत की । बी.के.सविता दीदी द्वारा आत्मस्मृति का तिलक प्रदान किया गया तथा बी.के.सुरेन्द्र भाई ने माउण्ट आबू के प्रसाद से सभी का मुंह मीठा करवाया । कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया ।

Continue Reading

Uncategorized

पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरित किये गए

Published

on

By

नीमच : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ परिसर के सद्भावना सभागार में इस भयंकर गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाने एवं उनकी आहार व्यवस्था के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किये गए। ये सकोरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान से संबंधित समाज सेवा प्रभाग के सक्रिय सदस्य एवं राजयोग के नियमित अभ्यासी भ्राता जगदीशचन्द्र शर्मा के सौजन्य से वितरित किये गए। साठ से अधिक बीके भाई बहनों ने पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया एवं सकोरे प्राप्त किये । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी जी, बीके श्रुति दीदी एवं सबझोन डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेन्द्र भाई ने मंच पर सभी को सकोरे वितरित किये ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch