Connect with us

Neemuch

पिपलिया मण्डी नगर परिषद के सदस्यों तथा प्रमुख लोगों का स्‍नेह मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्‍न

Published

on

नीमच (पिपलिया मण्डी) : ‘‘आपसी प्रेम, एकता व सद्‌भाव से परिषद का संचालन तथा व्यक्तिगत स्वार्थों से उपर उठकर नगर के सर्वांगिण विकास के निर्णय ही नगर व जनता के लिए हितकारी होंगे । राजनैतिक दल, जाति व संप्रदाय से निष्पक्ष रहकर ही हम सच्चे जनसेवक बन सकते हैं ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पिपलिया मण्डी नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदों के साथ ही उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों के स्‍नेह मिलन व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये ।

    इस समारोह को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र जैन ने कहा कि ‘‘ पर सेवा से पहले हमें स्वसेवा पर भी ध्यान देना होगा, अत: आवश्यक है कि हम हमारी आन्तरिक शक्तियों को पहचानें । यह केवल आत्मज्ञान व मेडिटेशन से ही संभव है । पहले हमें स्वयं को तनाव मुक्त व खुशहाल पारिवारिक जीवन बनाना होगा तभी पूरी उर्जा के साथ हम जनसेवा कर सकेंगे ।’’ आपने राजयोग ध्यान की गहराई से सभी को अवगत करवाया तथा सविता दीदी ने शक्तिशाली सकारात्मक चिंतन युक्त विचार देकर रनिंग कॉमेन्ट्री से सभी उपस्थित अतिथियों को राजयोग मेडिटेशन का प्रेक्टिकल अभ्यास करवाया । सभी ने एकमत से हाथ खड़े करके यह व्यक्त किया कि सचमुच हमें आज बहुत गहरी शांति के साथ ही सुखद अनुभव हुआ । इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती इन्द्रा सुनील देवरिया  व उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा ने अपने संबोधन में इस उच्‍च स्तरीय कार्यक्रम की बहुत सराहना  की और ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार प्रदर्शन के साथ ही धन्यवाद दिया ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी प्रमुख लोगों ने मिलकर दीप प्रज्जवलित किये तथा ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा अ.भा. स्तर पर चलाए जा रहे महावृक्षारोपण अभियान ‘कल्पतरू’ के तहत पौधारोपण कार्य किया । बी.के.सविता दीदी ने सभी को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षासूत्र बांधा तथा बी.के.सुरेन्द्र जैन ने सभी को गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया एवं पवित्र प्रसाद के पैकेट भी प्रदान किये । कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया ।

Neemuch

योग दिवस पर गोमाबाई नेत्रालय में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

By

नीमच : दि. 21.6.26, ‘‘योग माना जोड़, सर्वश्रैष्ठ योग है आत्मा और परमात्मा का मिलन, जिसे ही राजयोग कहते हैं।’’ ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने गोमाबाई नेत्रालय के आयुष्मान हॉल में आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, डाक्टर्स और स्टॉफ को तनाव से मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास करवाकर सुखद अनुभूति करवाई । वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति बहन ने प्रोजेक्टर स्लाईड्‌स व विडियो आदि दिखाकर तनाव के कारण व निवारण पर विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर उपस्थित समस्त गोमाबाई स्टॉफ को ज्ञानवर्धक गेम भी खिलाया गया ।
कार्यक्रम की शुरूआत में मधुसुदन बैरागी ने ब्रह्माकुमारी बहनों का शब्द पुष्पों से स्वागत किया तथा डॉक्टर किरणदीप ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया । गोमाबाई नेत्रालय के मुख्य प्रशासक श्री फहीम खान ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी तथा मेडिकल डायरेक्टर श्री देवेन्द्र शर्मा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का शॉल एवं मोमेन्टो देकर अभिनन्दन किया । आभार प्रदर्शन श्री विवेक राठौर द्वारा किया गया । अंत में सभी ने ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवायें ।

Continue Reading

Neemuch

त्रिदिवसीय तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली केम्प का समापन सम्पन्‍न

Published

on

By

त्रिदिवसीय तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली केम्प का समापन सम्पन्‍न
विधायक सहित अनेकानेक गणमान्य नागरिकों ने शिविर का लाभ लिया
नीमच : दि. 29.10.25 ‘‘सारे दिन में हम कितनों से मिलते हैं, लेकिन हम अपने आप से क्या कभी मिल पाते हैं, हम दूसरों से सम्बन्ध तो मधुर बनाने का प्रयास करते हैं, किन्तु हमें अपने आप से सम्बन्ध बनाने के लिए समय भी नहीं है.. समझ भी नहीं है.. न तो हम अपने मन को समझ पाते हैं और हर बात के लिए मन को दोषी ठहरा देते हैं, जबकि सबसे अच्छा दोस्त हमारा मन ही हो सकता है । लेकिन मन को तो हमने दुश्‍मन बनाके रखा है । इन सब नासमझियों का एक ही कारण है कि हम स्वयं को देह मानकर जीवन जी रहे हैं। जबकि वास्तविकता तो ये है कि ‘मैं’ अर्थात ही एक चैतन्य शक्ति आत्मा.. आत्मा का ज्ञान न होने से ही देह अभिमान के कारण ही हम और हमारी कर्मेन्द्रियां काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार के वशीभूत हो जाती हैं । जब आत्मा का सत्य ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो आत्मा के मूल गुण ही सुख, शांति, प्रेम, आनन्द, पवित्रता, ज्ञान और शक्ति है, और इन्हीं गुणों की तलाश में मानव दर-दर भटक रहा है । राजयोग मेडिटेशन हमें ज्ञान के इन मूल तत्वों से अवगत करवाता है और परमात्मा से सम्बन्ध स्थापित करके सुख, शांति, आनन्द के खजानों से भरपूर बना देता है’’ उपरोक्त विचार हर हाल में खुशहाल शिविर के तीसरे व अंतिम दिन विश्‍व विख्यात प्रेरक वक्‍ता प्रो.ई.वी.गिरीश ने व्यक्त किये । प्रोफेसर गिरीश ने शिविर के अंतिम सत्र में राजयोग मेडिटेशन के विधि विधान से अवगत करवाते हुए 15 मिनिट तक अपने शब्दों की कॉमेन्ट्री द्वारा सुख, शांति, प्रेम व आनन्द की गहन अनुभूति भी करवाई ।
अंतिम सत्र के प्रारंभ में प्रोफेसर ई.वी.गिरीश, विधायक दिलीप सिंह परिहार, सिविल जज शोभना मीणा, राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी, बी.के.सुरेन्द्र भाई, हार्टफुलनेस ग्रुप के राजमल व्यास, इंजिनियर बी.एल. गौर, पर्यावरण मित्र जगदीश शर्मा आदि ने दीप प्रज्‍जवलित कर सत्र का शुभारंभ किया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सत्र के शुरू में अपने उद्‌बोधन में ब्रह्माकुमारी संस्थान के मानव उत्थान की की दिशा में विश्‍व व्यापी प्रयासों की सराहना की । शिविर के मध्यकाल में बी.के.सविता दीदी ने कॉमेन्ट्री देकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया तथा आभार प्रदर्शन बी.के.सुरेन्द्र भाई ने किया ।

Continue Reading

Neemuch

सेकेण्डरी स्कूल के 800 विद्यार्थियों को ‘डिजिटल डिटॉक्स’ कार्यक्रम देकर प्रो.गिरीश ने लाभान्वित किया

Published

on

By

मोबाईल, टीवी के एडीक्शन से सचेत कर छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जागृत किया
नीमच : दि. 28.10.25 ‘‘हम सारे दिन में जो भी अच्छा या बुरा लगातार करते हैं मस्तिष्क उसको नहीं जानता किन्तु उन कार्यों को आगे के लिए सरल करता जाता है और ब्रेन एक इनसाईड पाथ वे बना देता है, यही हमारी एडिक्शन अर्थात आदत बन जाती है । यदि रात को थक कर रिलेक्‍स होने के ल‍िए मोबाईल देखकर सोना चाहते हैं तो ब्रेन रिलेक्स होने के बजाए सुपर एक्टिव हो जाता है तथा रात्रि को नींद के लिए आवश्यक हारमोन ‘मेलाटॉनिन’ का बनना एकदम कम कर देता है, जिससे आगे चलकर अनिद्रा की बीमारी बढ़ती चली जाती है । स्क्रीन की ब्लू लाईट आंखों पर दुष्प्रभाव डालती है जिसका मस्तिष्क पर भी बहुत बुरा असर होता है ।’’ उपरोक्त जानकारियाँ सेकेण्डरी स्कूल 800 से अधिक विद्यार्थियों को दो सेशन के कार्यक्रमों में प्रोफेसर ई.वी.गिरीश ने अपने उद्‌बोधन से प्रदान की ।
प्रोफेसर गिरीश ने हंसी और खेल खेल में विद्यार्थियों को ‘मार्शमेलो इफेक्ट’ से अवगत करवाया जिसमें खाने की स्वादिष्‍ट मिठाई देकर आत्म नियंत्रण का परीक्षण किया गया । कुछ ने तुरंत खाई, कुछ ने थोड़े समय बाद लेकिन कुछ विद्यार्थिंयों ने आत्मनियंत्रण रखकर पुरूस्कार जीतने तक नहीं खाई । इन सभी का कुछ वर्षों बाद सर्वे करने पर पता चलता है कि आत्म नियंत्रण वाले विद्यार्थी सर्वाधिक सफल पाए गए । उनका आत्मनियंत्रण मेडिटेशन के परिणाम स्वरूप था ।
प्रोफेसर ई.वी.गिरीश ने आज की पीढ़ी के स्वभाव को समझाते हुए बताया कि ये वर्ग इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन अर्थात परिणाम चाहे जो हो उनके मन को तत्काल संतुष्टि चाहिए, इसीलिए फास्ट फूड, विभिन्‍न प्रकार के नशे के आदि होकर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं । आपने सभी विद्यार्थियों को शार्प मेमोरी का खेल खिलाते हुए 15 चीजों के नाम सुनाऐ जिन्हें अपने ब्रेन में नोट कर रिपीट करना था, किन्तु उसमें कोई विद्यार्थी पास नहीं हुआ, तब प्रोफेसर गिरीश ने इन्हीं चीजों को एक छोटी सी स्टोरी से जोड़कर सुनाया तो लगभग सभी विद्यार्थी उन चीजों के नाम दोहराने में सफल हुए । आपने लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के सी.ई.ओ. का उदाहरण देकर बताया कि नेटफ्किक्स की सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी नींद है, इसलिए अपने एपिसोड एैसे बनाते हैं जिससे अगले एपीसोड का बेताबी से इंतजार रहता है । और इस प्रकार सोश्यल मिडिया हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है । प्रोफेसर गिरीश ने सबको सावधान करते हुए समझाया कि आज की छात्र पीढ़ी के लिए स्कूलों में आध्यात्मिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जानी चहिए, क्योंकि हर विद्यार्थी स्कूल से मिला सबक उम्रभर याद रखता है ।
एक रिसर्च का हवाला देकर प्रो.गिरीश ने बताया कि ब्रह्ममुहुर्त्त में 3.30 बजे से 4.30 बजे के मध्य मस्तिष्क में बेस्ट हार्मोन्स उत्सर्जित होते हैं । यदि उस समय जागृत अवस्था में मेडिटेशन किया जाए तो स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है । इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्मल कान्वेंट और क्रिएटिव माइण्ड स्कूल के लगभग 800 सेकेण्डरी विद्यार्थियों से प्रोफेसर गिरीश ने गुरूदक्षिणा के रूप में पांच वचनों की मांग की जिसमें पहली अपनी माँ से रोज एक बार प्यार से लिपट जाना, दूसरा अपने पापा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना, तीसरा रात को सोते समय और सुबह उठते समय परमात्मा का स्मरण कर उनसे गुडनाईट और गुडमार्निंग करना, अपने स्कूल के शिक्षकों और स्टॉफ से आदर पूर्वक नमस्ते करना तथा पांचवा अपने छोटे भाई बहनों से लड़ाई झगड़ा न करके प्यार से व्यवहार करना ..।
कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया तथा अंत में सभी को पवित्र प्रसादी प्रदान की गई ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch