Neemuch
नशामुक्ति, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षैत्र में जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
नशामुक्ति, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षैत्र में जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
विधायक, पुलिस महानिरीक्षक एवं नपा अध्यक्ष ने वाहन रैली सहित सम्मान समारोह में भाग लिया
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विशाल वाहन रैली एवं सेवा क्षैत्रों के कार्यकर्ताओं हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया
नीमच : दि. 11.10.25 ‘‘ब्रह्माकुमारी संस्थान के भैया बहनों ने जो भी बीड़ा उठाया है उसे अपने अंजाम तक पहुंचाया है, चाहे वो नशा मुक्ति हो या पर्यावरण या स्वच्छता अथवा यातायात के नियमों का पालन हो । सभी सामाजिक क्षैत्रों में ब्रह्माकुमारी संस्थान की कार्ययोजना हमेशा सफल रही है ।’’ उपरोक्त विचार नशामुक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता व यातायात के नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई विशाल वाहन रैली और इस क्षैत्रों में सेवारत जमीनी कार्यकत्ताओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने व्यक्त किये । आपने नशे का सेवन करने वालों को चेतावनी देते हुए बताया कि ‘‘नशे के कारोबारियों के महल दिनों दिन बड़े होते जा रहे हैं और नशे का सेवन करने वालों के मकान भी झोंपड़ी में बदलते जा रहे हैं और इसका अंत अकाले मृत्यु से होता है।‘‘
पुलिस महानिरीक्षक संदीप दत्ता ने एैसे सामयिक आयोजन की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से मैं बरसों से जब मैं माउण्ट आबू में था तब से जुड़ा हूँ और देखा है कि इनके सभी कार्यकर्त्ता अपने तन मन से समर्पित भाव से देश और समाज की सेवा करते हैं । नीमच के अनेक आयोजनों में मुझे आने का अवसर मिला। मैंने देखा कि यहाँ के हर कार्यक्रम में एक नई उर्जा महसूस हुई, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज पर आता है ।’’
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने पृथ्वी की रक्षा का आव्हान किया और इस हेतु सबसे जहरीले और खतरनाक तत्व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी । आपने नशा मुक्ति, पर्यावरण आदि क्षैत्रों में ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की भरपूर सराहना की ।
इस संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी एवं रोटरी क्लब इन्दौर वेली के अध्यक्ष तथा 55 वर्षों से ब्रह्माकुमारी संस्थान में समर्पित बी.के.राकेश भाई ने संपूर्ण कार्ययोजना की जानकारी दी ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक, नपा अध्यक्ष, बी.के.सविता दीदी, सुरेन्द्र भाई एवं बी.के.राकेश ने ध्वज दिखाकर विशाल वाहन रैली का शुभारंभ किया । इस अतिविशाल वाहन रैली में सैंकड़ों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन सवारों ने शिवध्वज के साथ ही पर्यावरण, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं यातायात के नियमों संबंधी तख्तियाँ हाथ में लेकर जोश खरोश से भाग लिया । रैली के उद्घोषक द्वारा बीच बीच में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता एवं नशामुक्ति संबंधी नारे लगवाकर जोरदार जय घोष किया । यह रैली ब्रह्माकुमारी पावन धाम से शुरू होकर टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार से होते हुए सी.आर.पी.एफ. सर्कल, पटेल स्टेच्यू से पुन: ब्रह्माकुमारी परिसर पर समाप्त हुई जहां सद्भावना सभागार में यह रैली एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई । इस सभा में पर्यावरण के क्षैत्र में जगदीश शर्मा एवं किशोर बागड़ी, नशा मुक्ति के क्षैत्र में सुनिल तिवारी व दिनेश सैनी, स्वच्छता के क्षैत्र में दिनेश टांक, सन्नी सौदे एवं शुभम उपाध्याय, नगर समस्या समाधान हेतु सोनू खण्डेलवाल तथा दीन दुखियों की नि:स्वार्थ सेवा हेतु जनरैल सिंह सहित यातायात एवं गौ चिकित्सा के क्षैत्र के भी जमीनी कार्यकर्त्ताओं को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा एवं श्रीफल मंचासीन अतिथियों द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह के प्रारंभ में बी.के.सविता दीदी ने सभी का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया तथा आभार प्रदर्शन बी.के.सुरेन्द्र भाई ने किया । अंत में सभी को पवित्र प्रसादी वितरित की गई ।
Neemuch
सी.आर.पी. के 2000 से अधिक जवानों व अधिकारियों को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा
शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी हमारे खून में हो – सविता दीदी
नीमच : दि. 29.8.26 ‘‘देश के प्रति मर मिटने की भावना तथा आंतरिक व बाहरी दुश्मनों से देशवासियों की रक्षा करना यही सी.आर.पी.एफ. के जवानों का प्रथम कर्तव्य है। शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी जैसी बातें हर देशवासी के खून में समाहित रहे और अपनी स्वरक्षा के साथ देश व समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सभी को अपनाना होगा ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सी.आर.पी.एफ. आरटीसी के नव प्रशिक्षणार्थी 2000 से अधिक जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति दीदी ने सभी जवानों से आव्हान किया कि ये अनमोल ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण करने से पूर्व सभी अपने अंदर उमंग-उत्साह के नये संस्कार धारण करें, जिससे हमारा अपना नया संसार स्वत: बन जाएगा और तनाव या डिप्रेशन हमारे आसपास भी नहीं फटकेगा । आपने सभी जवानों व अधिकारियों से आव्हान किया कि अपने अंर्तमन में झांककर उस किसी बुराई अथवा बुरी लत का आज दृढ़ प्रतिज्ञा कर त्याग करके यह रक्षासूत्र धारण करें जिससे सर्वशक्तिवान परमात्मा की रक्षा सदैव आपको मिलती रहे ।
आरटीसी के प्राचार्य डीआईजी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथि ब्रह्माकुमारी बहनों व साथियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया व आत्मस्मृति का तिलक लगवाकर ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण किया । कमाण्डेंट श्री छुट्टन सिंह ने भी रक्षासूत्र पहना । कार्यक्रम की शुरूआत में असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री रामगोपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया ।
बी.के.सविता दीदी, श्रुति दीदी व साथी अन्य आठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहन भावना कस्तुरी व श्रीमती संदेश सेन के साथ मिलकर 2000 से अधिक जवानों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा एवं सभी का मुख मीठा कराया गया ।
Neemuch
500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने रक्षासूत्र धारण कर जनसेवा का संकल्प लिया

विधायक, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
नीमच : 28 अगस्त : ‘‘सामान्य तौर पर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच का पर्व मानकर मनाया जाता है किन्तु रक्षा सूत्र का सही अर्थ चैतन्य आत्मा की विकारों रूपी माया से रक्षा करने का कर्तव्य केवल एक परमात्मा का है । वही पतित पावन निराकार, स्वयं भू शिव वर्तमान समय विश्व परिवर्तन की वेला में सत्य गीता ज्ञान एवं राजयोग शिक्षण के माध्यम से आत्माओं की विषय विकारों से रक्षा करते हैं, इसी आध्यात्मिक स्वरूप का यादगार रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम स्थित सद्भावना सभागार में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
रक्षा बंधन का यह अलौकिक पर्व 28 अगस्त को नीमच जिले के सभी ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों पर ज्ञान योग मय वातावरण में मनाया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ईश्वरीय रक्षासूत्र धारण करने वाले सभी ब्रह्मावत्सों व अन्य नागरिकों से अपनी किसी भी बुराई का त्याग कर अथवा किसी विशेष सद्गुण की धारणा का संकल्प दिलवाकर विशेष रूप से तैयार किया गया ईश्वरीय शक्ति सम्पन्न रक्षा सूत्र ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया । इस विशेष अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के नियमित साधक पति-पत्नि युगलों के बड़े समूह को सर्वप्रथम रक्षासूत्र पहनाया गया । इसके साथ ही 500 से अधिक अन्य ब्रह्मावत्सों व आगन्तुक नगर के अन्य नागरिकों को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया । प्रात: कालीन सत्र में सम्पन्न रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, आदित्य मालू, पार्षद दारासिंह, विनीत पाटनी, एसबीआई मैनेजर संदेश सैन, जम्बू कुमार जैन, विमल गोयल आदि सहित अनेक अन्य गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर आकर राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्वरीय शक्ति सम्पन्न रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर सभी को दिव्य प्रसाद भी प्रदान किया गया ।
Neemuch
राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच : दि. 27.6.26, ‘‘राजयोग मेडिटेशन का निरंतर अभ्यास व दिव्य सत्संग निश्चित रूप से नशा मुक्त कर देता है, इसके प्रमाण स्वरूप सारे विश्वग में लाखों लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे की लत से छुटकारा पाया है । नीमच में भी नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत भर्ती होने वाले नशे के आदी रोगियों को निरंतर राजयोग मेडिटेशन से बहुत लाभ पहुंचा और वे नशा मुक्त होकर अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहतजिला पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्नव स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति एवं जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की ट्रेनर ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए चेताया कि ‘‘न सिर्फ नशे के रोगियों पर हम ध्यान दें बल्कि जो आने वाली बाल व युवा पीढ़ी है इनको भी जागरूक करना होगा । हावर्ड युनिवर्सिटी की रिसर्च में यह पाया गया कि युवा पीढ़ी जल्दी नशे की और आकर्षित होती है, अत: इनको बचाने के सामाजिक उपायों के साथ साथ आध्यात्मिक उपाय भी नितांत आवश्यक हैं।’’ श्रुति बहन ने एक जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था को लिखे अपने एक पत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ‘‘ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक जागरूकता, मूल्य आधारित शिक्षा, ध्यान तथा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को देश भर के विद्यालयों, महा विद्यालयों, गांव-गांव में तथा समाज के हर समुदाय तक पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ब्रह्माकुमारीज़ के इस महान नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवकों तथा नागरिकों को सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान





































