Connect with us

Neemuch

जावद के इतिहास में पहली बार सभी धर्मों के नेता एक मंच पर एक सुर में बोले

Published

on

DSC_0649

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता

जावद, जिला नीमच : पिछले कुछ वर्षों से जावद नगर में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रही है जिस कारण हिन्दू अथवा मुस्लिम किसी भी धर्म के पर्व पर यह तनाव स्पष्ट परिलक्षित होता है । सभी स्तरों पर अनेक प्रकार के प्रयास एवं समझाईश देने के बाद भी कोई झुकने को तैयार नहीं एवं स्थिति जस की तस बनी रही, इसी दिशा में अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा एक अत्यन्त सफल प्रयास किया गया । संस्थान के जावद राजयोग साधना केन्द्र द्वारा ‘सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन’ का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, विश्व हिन्दू परिषद एवं गायत्री परिवार के नगर अथवा जिला प्रमुख धर्माचार्यों से सम्पर्क कर इस सद्भावना सम्मेलन में आमंत्रित किया गया । सभी धर्मों एवं संस्थाओं के प्रमुखों ने सहर्ष इस सम्मेलन में भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की और पहली बार जावद के इतिहास में सभी धर्मों के नेता एक मंच पर एकत्रित होकर कार्यक्रम संचालक बी.के.सुरेन्द्र भाई एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के आव्हान पर सभी ने हाथोें में हाथ लेकर सद्भावना की एक अटूट श्रंखला बनाई एवं एक सुर में सभी ने जावद नगर में शांति एवं सद्भावना की बहाली का दृढ़ संकल्प लिया । इस अवसर पर सभी धर्मों के अनुयायियों का स्वांग रचकर नन्हें नन्हें बच्चों ने भी धार्मिक एकता एवं सद्भावना का संदेश दिया ।

इस सम्मेलन की शुरूआत कौमी एकता के सुन्दर गीत ‘सबका मालिक एक फिर क्यों बंटा हुआ संसार है.. सच पूछो तो सारी दुनिया अपना ही परिवार है..’ की धुन पर सभी धर्माचार्यों ने शांति एवं सद्भावना के दीप प्रज्जवलित किये तो मंच के सम्मुख उपस्थित सैंकड़ों नगरवासियों ने भी दीप प्रज्जवलित कर एवं हाथ उंचे उठाकर जैसे सद्भावना की दीपावली का दृश्य जीवन्त कर दिया । हर किसी का चेहरा खिला हुआ था । इस सद्भावना सम्मेलन का समर्थन एवं सहयोग परमात्मा एवं प्रकृति ने भी किया जबकि कार्यक्रम के पूर्व हल्की हल्की पानी की फुहार और ठण्डी हवाओं ने सारे वातावरण को सौंधी सौंधी महक से महका दिया । दीप प्रज्जवलन के पश्चात् कु. अवनि ने सुन्दर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, इस कार्यक्रम की संयोजिका ब्रह्माकुमारी दिव्या बहन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करने के पश्चात् संस्थान की सबझोन संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, महानन्दा दीदी एवं श्रुति बहन के सहयोग से सभी मंचासीन धर्माचार्यों का शॉल, श्रीफल एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया गया । तत्पश्चात नन्हें बालकों के एक ग्रुप ने सभी धर्म प्रतिनिधियों का स्वांग रचकर एक सुन्दर सद्भावना नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें कु. रिद्धि टेलर, गुनगुन, परी, प्रीत, आराध्या एवं अनुष्का ने भाग लिया । प्रत्येक धर्म के प्रतिनिधियों जिनमें जैन समाज से श्री नरेन्द्र गांधी, बोहरा समाज से श्री युसुफ भाई, विश्व हिन्दू परिषद से श्री बाबूलाल नागदा, सिख समाज से श्री हरभजन सिंह सलूजा, हिन्दू समाज से श्री रामलाल पाटीदार, मुस्लिम समाज से शहर काजी सैय्यद मोहम्मद आकील भाई, गायत्री परिवार से श्री कमल एरन एवं ईसाई समुदाय से कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसीपल सिस्टर जया सीटीसी एवं नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सारिका वोरा आदि सभी ने एक सुर में अपने सम्बोधन में मानव मात्र में प्रेम, शांति, एकता एवं सद्भावना की आवश्यकता पर जोर दिया एवं अपने स्तर जावद नगर में सद्भावना बहाली के लिए हर प्रयास करने का दृढ़ संकल्प धारण किया । इसपर सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने हर्ष ध्वनि कर एवं तालियों की गड़गड़ाहट से सभी धर्माचायों का अभिनन्दन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि “हमें धर्म और जाति की दरो दीवार से उंचा उठकर आध्यात्मिक बनना होगा जिसमें सब धर्मों का सार सुख, शांति, प्रेम एवं सद्भावना समाई हुई है । आपने सभी धर्माचार्यों को धन्यवाद दिया कि जावद नगर में शांति एवं सद्भावना की बहाली के लिए सभी ने हाथ में हाथ लेकर दृढ़ संकल्प धारण किया । कार्यक्रम की अन्तिम कड़ी में बहन वन्दना सोनी एवं सोनम गुजराती ने समय की पुकार है.. शीर्षक से सद्भावना के एक सुन्दर गीत पर एक सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभी की वाह वाही और खूब तालियाँ बटोरी । इस कार्यक्रम के संचालक ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई ने अपनी सटिक और समसामयिक टिप्पणियों एवं सद्भावना की शेरो शायरी से कार्यक्रम का समां बांधा और देर रात तक चले इस सम्मेलन में जीवंतता बनाए रखी । कार्यक्रम के अंत में सभी धर्माचार्यों को शांति एवं सदभावना के संदेश युक्त साहित्य एवं उपहार प्रदान किये गए तथा उपस्थित विशाल जनसमुदाय मेें प्रत्येक को पवित्र प्रसाद प्रदान किया गया ।

Advertisement

Neemuch

सी.आर.पी. के 2000 से अधिक जवानों व अधिकारियों को ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा

Published

on

By

शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी हमारे खून में हो – सविता दीदी

नीमच : दि. 29.8.26 ‘‘देश के प्रति मर मिटने की भावना तथा आंतरिक व बाहरी दुश्‍मनों से देशवासियों की रक्षा करना यही सी.आर.पी.एफ. के जवानों का प्रथम कर्तव्य है। शांति, धैर्य, सहयोग, वफादारी व ईमानदारी जैसी बातें हर देशवासी के खून में समाहित रहे और अपनी स्वरक्षा के साथ देश व समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सभी को अपनाना होगा ।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सी.आर.पी.एफ. आरटीसी के नव प्रशिक्षणार्थी 2000 से अधिक जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति दीदी ने सभी जवानों से आव्हान किया कि ये अनमोल ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने से पूर्व सभी अपने अंदर उमंग-उत्साह के नये संस्कार धारण करें, जिससे हमारा अपना नया संसार स्वत: बन जाएगा और तनाव या डिप्रेशन हमारे आसपास भी नहीं फटकेगा । आपने सभी जवानों व अधिकारियों से आव्हान किया कि अपने अंर्तमन में झांककर उस किसी बुराई अथवा बुरी लत का आज दृढ़ प्रतिज्ञा कर त्याग करके यह रक्षासूत्र धारण करें जिससे सर्वशक्तिवान परमात्मा की रक्षा सदैव आपको मिलती रहे ।
आरटीसी के प्राचार्य डीआईजी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथि ब्रह्माकुमारी बहनों व साथियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया व आत्मस्मृति का तिलक लगवाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण किया । कमाण्डेंट श्री छुट्टन सिंह ने भी रक्षासूत्र पहना । कार्यक्रम की शुरूआत में असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री रामगोपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया ।
बी.के.सविता दीदी, श्रुति दीदी व साथी अन्य आठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहन भावना कस्तुरी व श्रीमती संदेश सेन के साथ मिलकर 2000 से अधिक जवानों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बांधा एवं सभी का मुख मीठा कराया गया ।

Continue Reading

Neemuch

500 से अधिक ब्रह्मावत्सों ने रक्षासूत्र धारण कर जनसेवा का संकल्प लिया

Published

on

By


विधायक, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
नीमच : 28 अगस्त : ‘‘सामान्य तौर पर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच का पर्व मानकर मनाया जाता है किन्तु रक्षा सूत्र का सही अर्थ चैतन्य आत्मा की विकारों रूपी माया से रक्षा करने का कर्तव्य केवल एक परमात्मा का है । वही पतित पावन निराकार, स्वयं भू शिव वर्तमान समय विश्‍व परिवर्तन की वेला में सत्य गीता ज्ञान एवं राजयोग शिक्षण के माध्यम से आत्माओं की विषय विकारों से रक्षा करते हैं, इसी आध्यात्मिक स्वरूप का यादगार रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम स्थित सद्‌भावना सभागार में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
रक्षा बंधन का यह अलौकिक पर्व 28 अगस्त को नीमच जिले के सभी ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों पर ज्ञान योग मय वातावरण में मनाया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ईश्‍वरीय रक्षासूत्र धारण करने वाले सभी ब्रह्मावत्सों व अन्य नागरिकों से अपनी किसी भी बुराई का त्याग कर अथवा किसी विशेष सद्‌गुण की धारणा का संकल्प दिलवाकर विशेष रूप से तैयार किया गया ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया । इस विशेष अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के नियमित साधक पति-पत्नि युगलों के बड़े समूह को सर्वप्रथम रक्षासूत्र पहनाया गया । इसके साथ ही 500 से अधिक अन्य ब्रह्मावत्सों व आगन्तुक नगर के अन्य नागरिकों को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया । प्रात: कालीन सत्र में सम्पन्‍न रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, आदित्य मालू, पार्षद दारासिंह, विनीत पाटनी, एसबीआई मैनेजर संदेश सैन, जम्बू कुमार जैन, विमल गोयल आदि सहित अनेक अन्य गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर आकर राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्‍वरीय शक्ति सम्पन्‍न रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर सभी को दिव्य प्रसाद भी प्रदान किया गया ।

Continue Reading

Neemuch

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन

Published

on

By

राजयोग का निरंतर अभ्यास नशा मुक्त बना देता है – सविता बहन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच : दि. 27.6.26, ‘‘राजयोग मेडिटेशन का निरंतर अभ्यास व दिव्य सत्संग निश्चित रूप से नशा मुक्त कर देता है, इसके प्रमाण स्वरूप सारे विश्वग में लाखों लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे की लत से छुटकारा पाया है । नीमच में भी नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत भर्ती होने वाले नशे के आदी रोगियों को निरंतर राजयोग मेडिटेशन से बहुत लाभ पहुंचा और वे नशा मुक्त होकर अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं ।’’ उपरोक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहतजिला पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्नव स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति एवं जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की ट्रेनर ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए चेताया ‍कि ‘‘न सिर्फ नशे के रोगियों पर हम ध्यान दें बल्कि जो आने वाली बाल व युवा पीढ़ी है इनको भी जागरूक करना होगा । हावर्ड युनिवर्सिटी की रिसर्च में यह पाया गया कि युवा पीढ़ी जल्दी नशे की और आकर्षित होती है, अत: इनको बचाने के सामाजिक उपायों के साथ साथ आध्यात्मिक उपाय भी नितांत आवश्यक हैं।’’ श्रुति बहन ने एक जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था को लिखे अपने एक पत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ‘‘ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक जागरूकता, मूल्य आधारित शिक्षा, ध्यान तथा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को देश भर के विद्यालयों, महा विद्यालयों, गांव-गांव में तथा समाज के हर समुदाय तक पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ब्रह्माकुमारीज़ के इस महान नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी स्वयं सेवकों तथा नागरिकों को सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Neemuch