Uncategorized
डॉ. स्वामीनाथन ने नीमच प्रवास के अन्तिम दिन तीन बड़े कार्यक्रमों को संचालित व संबोधित किया ।
800 से अधिक ब्रह्मावत्सों का तपस्या कार्यक्रम, सी.टी.सी. व विक्रम सीमेण्ट में तनाव मुक्त खुशहाल जीवन कार्यक्रम हुए
नीमच : विश्व विभूति प्रोफेसर (डॉ.) ई.वी.स्वामीनाथन जिन्होंने क्राईसिस मेनेजमेन्ट, काउन्सलिंग, साइकोलॉजी, एवं योगा में मास्टर्स डिग्री के साथ ही हेल्थ व डेल्टा हिलिंग की विशेष योग्यता प्राप्त की एवं इमोशनल एण्ड क्वांटम इंटेलिजेंस में पी.एच.डी. प्राप्त करने के पश्चात अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य व्रत में रहकर विश्व सेवा के प्रति समर्पित कर दिया और आज वे मानव जीवन के उत्थान में उपयोगी अपनी सभी शिक्षाओं का सदुपयोग कर नि:स्वार्थ भारत सहित विश्व भ्रमण पर निरंतर रहकर अथक व निस्वार्थ नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं..
एैसी विश्व विख्यात विभूति डॉ. स्वामीनाथन ने नीमच जिले के अपने पांच दिवसीय प्रवास में कुल 14 कार्यक्रमों को संचालित व संबोधित कर सैंकड़ों लोगों को लाभान्वित किया एवं उनकी निजी समस्याओं व प्रश्नों का भी समाधान देकर उन्हें तनाव मुक्त बनाने की दिशा में अपना संपूर्ण योगदान दिया ।
नीमच प्रवास के अंतिम दिन प्रोफेसर स्वामीनाथन ने तीन बड़े कार्यक्रमों में भाग लिया । सर्वप्रथम नगर के दशहरा मैदान स्थित विशाल टॉउन हॉल में विशेष बैठक व्यवस्था के पश्चात 750 से अधिक ब्रह्मावत्सों के लिए आयोजित गहन राजयोग तपस्या एवं ब्रह्माभोजन के कार्यक्रम में भाग लेकर लगभग दो घण्टे अपना संबोधन देकर अनेक गुह्य आध्यात्मिक रहस्यों को स्पष्ट किया एवं राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति के लिए अनेकानेक सरल एवं व्यवहारिक टिप्स प्रदान किये । तत्पश्चात शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक सी.आर.पी.एफ. के सी.टी.सी. परिसर स्थित विशाल सभागार में ‘‘स्ट्रेस फ्री हैप्पी लाईफ’’ विषय पर सेमीनार संचालित किया, इस कार्यक्रम में सी.टी.सी. के इंस्पेक्टर जनरल श्री संजीव दत्ता ने डॉ. स्वामीनाथन सहित बी.के.सविता दीदी, बी.के.श्रुति दीदी एवं बी.के.सुरेन्द्र भाई का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया तथा सभी आगन्तुक अतिथियों के सम्मान में श्री दत्ता ने अपना संबोधन भी दिया । इस कार्यक्रम का संयोजन कमाण्डेंट श्री वेदप्रकाश ने किया सी.टी.सी. के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उच्चाधिकारी एवं प्रशिक्षु अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए ।
उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात डॉ. स्वामीनाथन के नीमच प्रवास का अन्तिम कार्यक्रम खोर स्थित विक्रम सीमेन्ट में मेनेजमेंट के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व उनके परिवारों के लिए ‘प्रशासन व परिवार का सामंजस्य’ विषय पर डॉ. ई.वी.स्वामीनाथन ने ऑडियो विजुअल प्रेजेन्टेशन द्वारा सम्बन्धित तकनीकी प्रशिक्षण दिया एवं बीच बीच में प्रश्नोत्तर द्वारा कार्यक्रम को जींवत बनाए रखा। इस कार्यक्रम में विक्रम सिमेन्ट के यूनिट हेड श्री बिजनेश्वर मोहन्ती के नेतृत्व में फंक्शनल हेड श्री भूपेन्द्रसिंह, एफ.एच.टी. श्री शैलेन्द्र पाण्डे, एच.आर.हेड श्री जयन्तसिंह, मैकेनिकल विभाग प्रमुख श्री सुरेन्दर रूध, इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंटल हेड श्री नितिन नायर एवं श्री रमेश टी, सेक्शन हेड श्री उपकार भास्कर एवं श्री अंगद सिंह आदि अनेक उच्चाधिकारियों व उनके परिवारजनों ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में विक्रम सिमेण्ट के युनिट हेड श्री बी.मोहन्ती ने इस सारे कार्यक्रम को बहुत अधिक उपयोगी बताते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं डॉ. स्वामीनाथन का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि हमें भविष्य में आगे और भी इसी प्रकार के कार्यक्रमो का सहयोग ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मिलता रहे तो बहुत अधिक आभारी रहेंगे ।
Uncategorized
राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी
राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी
नीमच : ‘‘जहाँ एक और योग और प्राणायाम का अपना महत्व है वहीं दूसरी और राजयोग मेडिटेशन अपने आप में शारिरीक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए संपूर्ण योग है । योग का अर्थ है दो का मिलन, राजयोग में चैतन्य आत्मा का सर्वशक्तिवान परमात्मा से मिलन होता है, जिससे व्यक्ति का निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुख, शान्ति सम्पन्न होकर चरित्र को भी उचांईयां प्रदान करता है । उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने ‘पावन धाम’ के विशाल सद्भावना सभागार की विशाल छत पर ठंडी शीतल बयार में संध्या से रात्रि तक चली गहन राजयोग तपस्या के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस राजयोग तपस्या कार्यक्रम में दो घण्टे से अधिक संपूर्ण एकाग्रता व गहन शांति के अनुभवों के साथ बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने शिरकत की । बी.के.सविता दीदी द्वारा आत्मस्मृति का तिलक प्रदान किया गया तथा बी.के.सुरेन्द्र भाई ने माउण्ट आबू के प्रसाद से सभी का मुंह मीठा करवाया । कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया ।
Uncategorized
पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरित किये गए
नीमच : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ परिसर के सद्भावना सभागार में इस भयंकर गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाने एवं उनकी आहार व्यवस्था के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किये गए। ये सकोरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान से संबंधित समाज सेवा प्रभाग के सक्रिय सदस्य एवं राजयोग के नियमित अभ्यासी भ्राता जगदीशचन्द्र शर्मा के सौजन्य से वितरित किये गए। साठ से अधिक बीके भाई बहनों ने पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया एवं सकोरे प्राप्त किये । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी जी, बीके श्रुति दीदी एवं सबझोन डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेन्द्र भाई ने मंच पर सभी को सकोरे वितरित किये ।
Uncategorized
नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल दिव्य सत्संग सम्पन्न हुआ
बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहन सम्मिलित हुए
नीमच : दि. 1.1.26, ‘‘नया वर्ष मनाना तभी सार्थक है जब हम अपनी निजी चेकिंग कर अपनी कमी, कमजोरी व दुखी व अशान्त करने वाले संस्कारों को परिवर्तन कर नये दिव्य आध्यात्मिक संस्कार धारण करें तथा स्वयं के द्वारा की गई अपनी भूलों व गलतियों से सबक सीखकर आगे के लिए अभूल बनें ।’’ ये उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल सद्भावना सभागार में आयोजित दिव्य सत्संग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सबको नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि – ‘‘हमें आने वाली स्वर्णिम नई दुनिया, नवयुग की तैयारी करनी है तो हमें अपने अन्दर देवताई संस्कार धारण कर उस दुनिया में जाने के योग्य खुद को बनाना होगा । सबसे पहले यह आवश्यक है कि हमारे मन, वचन, कर्म द्वारा किसी को भी दुख ना पहुंचे । हम सुख के सागर शिव परमात्मा के रूहानी बच्चे हैं तो हमें सबको सुख देना है… हमें सर्व को दुआऐं देना है और दुआऐं अर्जित करना है, यही हमारी सच्ची-सच्ची कमाई हैं । दुआऐ हमारे जीवन में रक्षाकवच का कार्य करती है। जिससे अनेकानेक व्याधियों व परेशानियों से हमारा बचाव होता है । हमें अपने अनादि आत्म स्वरूप में स्थित होकर ब्रह्मलोक के वासी निराकार शिव पिता परमात्मा का सदैव ध्यान लगाते हुए उनकी स्मृति में ही हर कर्म करना है, क्योंकि कर्म का ही हिसाब किताब होता है । अत: कर्मों के प्रति सदैव सजग रहना है ।’’
नववर्ष के ब्रह्ममुहुर्त्त में 3.30 बजे से ही राजयोग की गहन तपस्या का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी ने परमात्मा शिवबाबा से प्रतिज्ञा कर अपने स्वपरिवर्तन का दृढ़ संकल्प धारण किया । कार्यक्रम के अंत में राजयोग ध्यान के माध्यम से सर्वशक्तिवान परमात्मा को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा महाभोग स्वीकार करवाया गया तथा सभी को यह दिव्य महाभोग वितरित किया गया ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान







































