ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता जावद, जिला नीमच : पिछले कुछ वर्षों से जावद नगर में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बनी...
Councillor Om Kabra expressed his gratitue to Brahma Kumaris for walking everyone towards a stress free life , and BK Savita shared that when the soul...
दो किलोमीटर लम्बी सद्भावना रैली से सारा बघाना क्षैत्र धर्ममय हो उठा सैकड़ों स्वागत द्वार बनाकर कदम कदम पर पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय से रैली का स्वागत हुआ नीमच : दि. 25 फरवरी-2018, “सबका मालिक एक..फिर क्यों बंटा हुआ संसार है.. सच पूछो तो सारी दुनिया अपना ही परिवार है…” के उद्घोष के साथ ही विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिलाभाजपा अध्यक्ष हेमन्त हरित, ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के. सुरेन्द्र एवं संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता बहन एवं अन्य प्रमुख ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारासामुहिक रूप से शिवध्वज लहराकर ‘सर्वधर्म सद्भावना यात्रा’ का शुभारंभ आज प्रात: 10 बजे किया गया । सर्वधर्म प्रतिनिधियों द्वारा एकता का संदेश से सुसज्जित झांकी, द्वादश ज्योर्तिलिंग के दिव्य दर्शन कीझांकी एवं श्री श्री राजयोगेश्वर शिवबाबा की शाही सवारी के रथ से सज्जित यह विशाल रैली ज्यों ज्यों आगे बढ़ती चली जा रही थी उसमें बड़े ही अनुशासित ढंग से लाल वस्त्रों में सजी कलशधारी माताएें बहनें एवंश्वेत वस्त्रधारी भाई–बहन बड़ी संख्या में सम्मिलित होते चले जा रहे थे । रेल्वे फाटक तक पहुंचते पहुंचते यह यात्रा दो किलोमीटर से भी अधिक लम्बी हो चुकी थी । घुड़सवार शिवध्वजाधारी, बैण्ड बाजा,ढोलढमाके की ध्वनि में झूमते सैंकड़ों ब्रह्मावत्स नाचते गाते चल रहे थे । इतनी विशाल रैली होने के बावजूद यह पूरी रैली बहुत ही अनुशासित तौर तरीके से कतारबद्ध होकर सड़क की बांई और चल रही थी ताकिट्रेफिक अव्यवस्था भी न फैले । रैली के आखिर में ब्रह्माकुमारी संस्थान की और से एक स्वच्छता अभियान का वाहन भी चल रहा था जिसमें 8-10 स्वच्छता सेवाधारी हाथ में झाड़ू लेकर रास्ते का हर प्रकार काकचरा समेटकर गाड़ी में रखे विशाल डस्टबिन में डालते जा रहे थे । इस प्रकार पूरी रैली में किसी प्रकार के पानी के पाऊच, शरबत के गिलास अथवा अन्य किसी भी प्रकार का कचरा दिखाई नहीं दिया । रैली मेंसबसे आगे श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्माकुमारी बहनों ने नेतृत्व प्रदान किया । उनके पीछे शिवबाबा की शाही सवारी के रथ का संचालन बी.के.सुरेन्द्र भाई कर रहे थे । तत्पश्चात 100 से अधिक लाल वस्त्रों में सुसज्जितकलशधारी माताओं बहनों की लम्बी कतार चल रही थी । उनके पीछे विभिन्न झांकियां एवं भाई–बहनों की लगभग दो किलोमीटर लम्बी कतार अनुशासित ढंग से चल रही थी । यह रैली बंगला नं. 60 के मैदान सेप्रारंभ होकर चौकन्ना बालाजी, रेल्वे फाटक, हनुमान नगर, रेगर बस्ती, अहीर मोहल्ला से फतेह चौक, होली चौक होकर बघाना के नया बाजार से आगे बढ़कर अहीर व्यायाम शाला पर समाप्त हुई । पूरी रैली मेंएक गजब का अनुशासन और तेज गर्मी होने के बावजूद सभी के चेहरों पर खुशी की झलक थी । सद्भावना रैली के अन्त में 2000 से अधिक भाई–बहनों के लिए ज्ञान मार्ग स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द्र पर पवित्रब्रह्माभोजन प्रसादी की व्यवस्था प्रदान की गई ।
Neemuch: “Lets walk on the path of Happiness” talk by Motivational Speaker Dr.Prem Masand नीमच: विश्व विख्यात प्रेरक वक्ता डॉ. प्रेम मसंद की प्रस्तुति ने सभी...
जब हमारे विचारों में अपवित्रता, व्यर्थ और निगेटिविटी बढ़ जाती है तभी भय का जन्म होता है । हमें अपने विचारों का निरिक्षण और विश्लेषण करना...
नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में भव्य सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न 1500 से अधिक लोगों ने एकटक और अचंभित होकर कार्यक्रम को निहारा नीमच : नवरात्रि पर नवदुर्गा...
प्रात: से देर रात तक चले कार्यक्रमों का 2000 से अधिक लोगों ने लाभ लिया नीमच : दि. 16.8.17, ब्रह्ममुहूर्त में अमृतवेला 3.45 बजे से राजयोग...
स्वतंत्र भारत की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में प्रात: 8 बजे संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई एवं सबझोन संचालिका राजयोगिनी सविता बहन...
ब्रह्माकुमारी संस्थान में 500 से अधिक लोगों ने तिलक होली मनाकर पानी बचाने का संकल्प लिया और सादगी से त्यौहार मनाकर अपना संकल्प पूरा किया होली...