news
ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा तनाव के वातावरण में शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश
सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों व जवानों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम सम्पन्न
नीमच : देश में जहाँ चारों और स्वार्थ राजनैतिक तत्वों के द्वारा भ्रम फैलाकर हिंसा और अशांति को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी और अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के सारे विश्व और खास भारत में निरन्तर प्रयास जारी हैं कि समाज को एक एैसी आध्यात्मिक दिशा दिखाई जाए जहाँ नफरत, हिंसा और भेदभाव का कोई स्थान नहीं हो, इस हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रंखला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नीमच स्थित ज्ञानसागर परिसर के विशाल सद्भावना सभागार में सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों एवं जवानों के लिए मनोबल, शांति एवं एकाग्रता बढ़ाने वाला मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता स्ट्रेस मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट बी.के.श्रुति बहन ने आडियो-विज्युअल माध्यम से उपस्थित जवानों एवं अधिकारियों को समझाया कि देश, समाज व परिवार में हिंसा व तनाव का कारण गिरती हुई मानसिक स्थिति है । आज का मानव अपना मनोबल खोता चला जा रहा है और कमजोर मन अनेक बीमारियों व तनाव का कारण बन रहा है । समस्या की इस मूल जड़ पर किसी का ध्यान नहीं है तथा सुख-शांति एवं सौहार्द्र के लिए केवल बाहरी भौतिक प्रयास किये जा रहे हैं । जिसका परिणाम नगण्य है, किन्तु यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने चैतन्य आत्म स्वरूप को पहचान कर यदि सर्व आत्माओं के परमपिता परमात्मा जो कि सर्वशक्तिवान है से नाता जोड़ सके तो उसके मनोबल में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है और सारे विश्व का वातावरण भी प्रेम व भाईचारे का हो सकता है । आज आवश्यकता है एैसे नि:स्वार्थ और सच्चे आध्यात्मिक प्रयासों की । बी.के.श्रुति बहन ने एकाग्रता और मनोबल की वृद्धि के लिए राजयोग मेडिटेशन के अनेक अनमोल एवं उपयोगी टिप्स भी दिये तथा मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया । हॉल में उपस्थित महिला अधिकारियों सहित समस्त जवानों व अधिकारियों ने गहन शांति की अनुभूति की व बताया कि सचमुच यहाँ आकर हम अपना सारा तनाव भूल गए और साथ ही यह भी महसूस हुआ कि एकाग्रता व ध्यान से हर बीमारी को भी जीता जा सकता है ।
Neemuch
नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..
नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..
नीमच (जीरन) : दि. 27.9.25, ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित भवन ‘शिव धाम’ के भव्य हॉल में 24 ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों का अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अष्टभुजाधारी महादुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित कु. दीपीका पंवार को मंच पर विराजमान किया गया । महादुर्गा की आरती श्रीमती कुसुम राजोरा ने सुंदर नृत्य के साथ प्रस्तुत की.. साथ ही श्रीमती कौशल्या राजोरा, किर्ती गुर्जर, अनिता माली, कल्पना तांवरे, ललिता राठौर एवं कुसुम राजोरा ने ग्रुप डांस में सुंदर गरबा एवं दुर्गा स्तुति की भव्य प्रस्तुति बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के सम्मुख दी । कु. वेदिका पाटोदी एवं कु. दिव्यता राठौर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये । कार्यक्रम की शुरूआत में 24 ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों के आगमन पर सभी ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया तथा मंच पर विराजित होने के पश्चात उनको आत्म स्मृति की चमकीली बिंदिया व लाल दुपट्टे पहनाकर देवी रूप में श्रृंगारित किया गया तथा सभी ने उनपर पुष्प वर्षा कर हर्ष ध्वनि के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया ।
Neemuch
ब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
ब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
नीमच : 15 अगस्त, ब्रह्ममुहुर्त्त अमृतवेला में 3.30 बजे से देश को स्वतंत्रता दिलाने में हुए बलिदानियों को याद करके गहन राजयोग तपस्या की गई । तत्पश्चात प्रात: 6 से 8.30 बजे तक नित्य प्रात:कालीन दिव्य सत्संग एवं सामुहिक राजयोग ध्यान के पश्चात पावन धाम परिसर में श्री श्री राजयोगेश्वर शिव मंदिर के सम्मुख ब्रह्माकुमारीज़ सबझोन संचालिका बी.के.सविता दीदी व सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बी.के.श्रुति बहन, बी.के.ज्योति बहन सहित अन्य ब्रह्माकुमारी बहनों की उपस्थिति भी थी। राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर बड़ी संख्या मे उपस्थित बी.के.भाई बहनों को बी.के.सविता दीदी ने राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रहित के लिए अपने तन-मन-धन से सेवा करने की शपथ दिलाई गई । अंत में सभी को महाभोग की प्रसादी वितरित की गई ।
Neemuch City
शिवरात्रि के विशाल आध्यात्मिक समागम में हजारों लोग सम्मिलित हुए
नीमच : ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित शिवरात्रि आध्यात्मिक समागम ब्रह्ममुहुर्त से लेकर देर रात तक चलता रहा । इस समागम में लगभग 8000 से अधिक लोग सम्मिलित हुए । प्रात:कालीन सत्र में शिवध्वजारोहण, आध्यात्मिक सत्संग और महाभोग का आयोजन हुआ तथा सांध्यकालीन सत्र में विशाल शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी, द्वादश ज्योर्तिर्लिंगम की सुंदर विशाल झांकी, विशाल सद्भावना सभागार में निरंतर आध्यात्मिक फिल्मों का प्रदर्शन व राजयोग साधना पिरामिड में कतारबद्ध होकर भक्तों द्वारा दर्शन व योग साधना का लाभ लिया गया । इस अवसर पर लगभग 1000 लोगों ने विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय विभूति बी.के.शिवानी जी के नीमच में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन करवाकर नि:शुल्क प्रवेश पत्र भी लिये ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान










































