Uncategorized
राजयोग की है ये कमाल .. ब्रेन ट्यूमर में भी खुशहाल..
नीमच : दि. 1 फरवरी -2019 सन् 1993 में ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रमुख सेवक राजयोगी बी.के.सुरेन्द्र भाई ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित हुए । डॉ. एल.बी.एस. चौधरी एवं डॉ. किशोर नरूला आदि ने तब उनका चेकअप कर उन्हें अहमदाबाद रेफर किया । जहां शाह कैंसर हास्पिटल में लगभग माह तक भर्ती करके सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पी.आर.ठाकोर, डॉ. पंकज एम.शाह, डॉ. सचिन अल्मेल, डॉ. भारत जे. पारिख, डॉ.आशा एस. आनन्द आदि की टीम ने लगातार प्रयास करके उनकी चिकित्सा की । किन्तु ब्रेन में 9 से अधिक ट्यूमर होने के कारण बीमारी नियंत्रण में नहीं आ पाई और धीरे–धीरे बी.के.सुरेन्द्र भाई की हालत बिगड़ती गई । उनके शरीर के बायें हिस्से पर लकवा हो गया । आंखों से दिखाई देना और जबान से बोलना लगभग समाप्त सा हो गया । सारा शरीर शिथिल पड़ गया एवं गर्दन बांईं और झुककर कंधे से चिपक गई । तब थक हार कर सभी डॉक्टर्स ने यह कहकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी कि अब किसी भी ईलाज से इनका ठीक हो पाना संभव नहीं है । अब आप केवल ईश्वर से प्रार्थना करें, एैसी स्थिती में सुरेन्द्र भाई अपनी देह त्याग का मन बनाकर ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय माउण्ट आबू लौटे और वहीं रहकर राजयोग मेडिटेशन के निरंतर अभ्यास से अपनी पीड़ाओं पर नियंत्रण करके अपनी देह त्याग का इंतजार करने लगे । किन्तु 1 फरवरी 1994 को एक चमत्कारी घटना हुई जब माउण्ट आबू स्थित ओम शान्ति भवन के विशाल हॉल में लगभग 5000 लोगों की उपस्थिति में ब्रह्माकुमारी संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के तन में स्वयं भू निराकार परमपिता परमेश्वर शिवबाबा की प्रवेशता हुई एवं जब उनके सम्मुख बी.के.सुरेन्द्र भाई को तीन चार लोग उठाकर मंच पर ले गए तभी मंच पर एक दिव्य प्रकाश उनको अपने मस्तिष्क पर महसूस हुआ और वे लड़खड़ाकर नीचे गिर गए कुछ समय पश्चात् ब्रह्माकुमारी संस्थान की तत्कालिन मुख्य प्रशासिका आदरणीया प्रकाशमणि दादी जी ने सुरेन्दर भाई कहकर जब पुकारा और उनके मस्तक पर परकाया प्रवेशित परमात्मा द्वारा प्रदत्त पीला गुलाब लगाकर घुमाया तो सुरेन्द्र भाई अचानक हड़बड़ाकर बिना किसी सहारे के एक झटके से खड़े हो गए । उनकी गर्दन टेढ़ी से बिल्कुल सीधी हो गई एवं बिना किसी दवाई के उत्तरोत्तर वे स्वस्थ होते चले गए तथा 1 फरवरी 2019 को जब इस चमत्कारी ईश्वरीय अनुकम्पा के 25 वर्ष पूर्ण हुए तो ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान मार्ग स्थित विशाल सद्भावना सभागार में एक सिल्वर जुबली का संक्षिप्त समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता बहनजी के नेतृत्व में 25 ब्रह्माकुमारी बहनों ने सुरेन्द्र भाई को बधाईयां दी एवं दीप प्रज्जवलन करके केक सेरेमनी की गई तथा सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित बी.के.भाई बहनों ने सुरेन्द्र भाई का अभिनन्दन किया । इस अवसर पर भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार, वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव सुरेन्द्र सेठी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सुरेन्द्र भाई को शुभकामनाए दी । अंत में सभी को पवित्र प्रसाद भी वितरित किया गया ।
Uncategorized
राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी
राजयोग मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है – सविता दीदी
नीमच : ‘‘जहाँ एक और योग और प्राणायाम का अपना महत्व है वहीं दूसरी और राजयोग मेडिटेशन अपने आप में शारिरीक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए संपूर्ण योग है । योग का अर्थ है दो का मिलन, राजयोग में चैतन्य आत्मा का सर्वशक्तिवान परमात्मा से मिलन होता है, जिससे व्यक्ति का निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुख, शान्ति सम्पन्न होकर चरित्र को भी उचांईयां प्रदान करता है । उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने ‘पावन धाम’ के विशाल सद्भावना सभागार की विशाल छत पर ठंडी शीतल बयार में संध्या से रात्रि तक चली गहन राजयोग तपस्या के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । इस राजयोग तपस्या कार्यक्रम में दो घण्टे से अधिक संपूर्ण एकाग्रता व गहन शांति के अनुभवों के साथ बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने शिरकत की । बी.के.सविता दीदी द्वारा आत्मस्मृति का तिलक प्रदान किया गया तथा बी.के.सुरेन्द्र भाई ने माउण्ट आबू के प्रसाद से सभी का मुंह मीठा करवाया । कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया ।
Uncategorized
पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरित किये गए
नीमच : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ परिसर के सद्भावना सभागार में इस भयंकर गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाने एवं उनकी आहार व्यवस्था के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किये गए। ये सकोरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान से संबंधित समाज सेवा प्रभाग के सक्रिय सदस्य एवं राजयोग के नियमित अभ्यासी भ्राता जगदीशचन्द्र शर्मा के सौजन्य से वितरित किये गए। साठ से अधिक बीके भाई बहनों ने पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया एवं सकोरे प्राप्त किये । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी जी, बीके श्रुति दीदी एवं सबझोन डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेन्द्र भाई ने मंच पर सभी को सकोरे वितरित किये ।
Uncategorized
नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल दिव्य सत्संग सम्पन्न हुआ
बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहन सम्मिलित हुए
नीमच : दि. 1.1.26, ‘‘नया वर्ष मनाना तभी सार्थक है जब हम अपनी निजी चेकिंग कर अपनी कमी, कमजोरी व दुखी व अशान्त करने वाले संस्कारों को परिवर्तन कर नये दिव्य आध्यात्मिक संस्कार धारण करें तथा स्वयं के द्वारा की गई अपनी भूलों व गलतियों से सबक सीखकर आगे के लिए अभूल बनें ।’’ ये उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने नववर्ष की प्रथम सुबह विशाल सद्भावना सभागार में आयोजित दिव्य सत्संग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सबको नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि – ‘‘हमें आने वाली स्वर्णिम नई दुनिया, नवयुग की तैयारी करनी है तो हमें अपने अन्दर देवताई संस्कार धारण कर उस दुनिया में जाने के योग्य खुद को बनाना होगा । सबसे पहले यह आवश्यक है कि हमारे मन, वचन, कर्म द्वारा किसी को भी दुख ना पहुंचे । हम सुख के सागर शिव परमात्मा के रूहानी बच्चे हैं तो हमें सबको सुख देना है… हमें सर्व को दुआऐं देना है और दुआऐं अर्जित करना है, यही हमारी सच्ची-सच्ची कमाई हैं । दुआऐ हमारे जीवन में रक्षाकवच का कार्य करती है। जिससे अनेकानेक व्याधियों व परेशानियों से हमारा बचाव होता है । हमें अपने अनादि आत्म स्वरूप में स्थित होकर ब्रह्मलोक के वासी निराकार शिव पिता परमात्मा का सदैव ध्यान लगाते हुए उनकी स्मृति में ही हर कर्म करना है, क्योंकि कर्म का ही हिसाब किताब होता है । अत: कर्मों के प्रति सदैव सजग रहना है ।’’
नववर्ष के ब्रह्ममुहुर्त्त में 3.30 बजे से ही राजयोग की गहन तपस्या का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी ने परमात्मा शिवबाबा से प्रतिज्ञा कर अपने स्वपरिवर्तन का दृढ़ संकल्प धारण किया । कार्यक्रम के अंत में राजयोग ध्यान के माध्यम से सर्वशक्तिवान परमात्मा को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा महाभोग स्वीकार करवाया गया तथा सभी को यह दिव्य महाभोग वितरित किया गया ।
-
Neemuch2 years agoब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
-
jeeran2 years agoब्रह्माकुमारीज़ जीरन (नीमच) में पवित्र रक्षाबंधन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoविधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी आदि के आतिथ्य में पुष्प पौधारोपण किया गया ।
-
Jawad2 years ago -
Neemuch2 years agoसी.आर.पी.एफ. की महिलाओं के लिए तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम
-
Neemuch2 years agoगुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य सत्संग व राजयोग तपस्या का कार्यक्रम
-
Neemuch1 year agoआर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्न
-
Rampura2 years agoशिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान पर 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान




























